एक्सप्लोरर

करण ओबेरॉय केस: अभिनेत्री महिका शर्मा बोलीं- सहमति से बने संबंधों को रेप नहीं कहना चाहिए

अभिनेता करण ओबेरॉय रेप केस के बीच अब टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा महिका शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सहमति के साथ सेक्स के लिए रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

मुंबई: रेप के आरोपी अभिनेता और गायक करण ओबेरॉय की जमानत पर गुरुवार को जिरह लगभग पूरी हो गई, इस मामले में आज फैसला सुनाया जा सकता है. मुम्बई स्थित दिंडोशी सत्र न्यायालय के जज एस. यू. बागेला ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले के बीच अब टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा महिका शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सहमति के साथ सेक्स के लिए रेप शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

महिका शर्मा ने इस बारे में बयान जारी करके कहा, ''मुझे समझ नहीं आता कि लोग आपसी सहमति से बने संबंधों को "बलात्कार" क्यों कहते हैं. दोनों पक्ष अपने रिश्ते का मजा लेते हैं और बाद में अपने रिश्ते को निभाने में नाकाम रहते हैं तो इसे बलात्कार का नाम देते हैं, ये हास्यास्पद है. एक बलात्कार पीड़िता, जिसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की जाती है, उसका दर्द और स्थिति उन दो लोगों से पूरी तरह अलग होती है, जो परस्पर संबंध में होते हैं.''

महिका शर्मा ने आगे कहा, ''इस तरह के फेक रिश्तों के लिए बलात्कार के बजाए कोई और शब्द इस्तेमाल होना चाहिए. उम्मीद है लोग मेरी इस बात से सहमत होंगे क्योंकि अगर हम इस तरह के केस में बलात्कार जैसा शब्द इस्तेमाल करते हैं तो इसकी गंभीरता कम होती है.''

करन ओबेरॉय के केस को लेकर महिका ने कहा, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती लेकिन #Mentoo मूवमेंट जरूरी चीज नहीं थी, जबकि हमारे समाज में मर्दों के लिए पहले से ही पक्षपात है. मैं सिर्फ उस रिश्ते को बाद में रेप का नाम देने के खिलाफ हूं, जिसमें दोनों पहले अपनी मर्जी से साथ थे.''

माहिका शर्मा अपने ऐसे बिंदास बयानों के लिए जानी जाती हैं, उनका विवादों से भी नाता रहा है. हाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अपने प्यार का इजहार करके उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं. माहिका जल्द ही 'द मॉर्डन कल्चर' फिल्म में नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget