News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

करिश्मा तन्ना ने किया खुलासा, आखिर इतने दिनों से छोटे पर्दे से क्यों रहीं दूर

Share:

मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने कहा कि असुरक्षा और कंपटीशन से भरे फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने सीखा है कि कैसे हमेशा खुद को अच्छे कंटेंट के साथ पर्दे पर पेश किया जाए. करिश्मा जल्द ही कल्पनाओं और रोमांच से भरपूर सीरियल 'कयामत की रात' में एक बार फिर छोटे पर्दे पर नजर आएंगी. करिश्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से साल 2000 में की थी और उन्हें छोटे पर्दे पर पूरे 18 साल हो गए हैं.

अपनी इस जर्नी को आश्चर्यजनक बताते हुए करिश्मा ने बताया, "इस जर्नी में मुझसे सबसे अच्छी चीज यह लगी कि मैंने अलग-अलग शो किए हैं और मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला, जिनसे मैं वास्तव में प्यार करती हूं और यह मुझे चुनौती देते थे. मैं इंडस्ट्री में और अधिक विकसित हुई हूं."

करिश्मा ने कहा कि शोबिज इंडस्ट्री आपको कंटेंट्स के लिए सचेत रहना सिखाता है. उन्होंने कहा, "आप कैसे संतुलन बनाए रखते हैं और आप कैसे कंटेंन्ट के लिए सचेत होने की कोशिश करते हैं, कैसे खुश और पॉजीटिव रहते हैं, एक बड़ा सौदा है. यह इंडस्ट्री आपको सिखाता है."

करिश्मा स्टार प्लस के रोमांस, वासना और प्रतिशोध जैसी भावनाओं वाले शो 'कयामत की रात' में 'गौरी' की भूमिका में नजर आएंगी.

शो का हिस्सा बनने पर करिश्मा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, लेकिन आप और अधिक चाहते हैं और आप अच्छे काम के लालची हैं. इसलिए, मेरे पास हर समय अच्छे काम करने की प्रेरणा होती है. मैं बहुत खुश हूं 2018 मुझे बहुत ही आशाजनक नजर आ रहा है. मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित और रोमांचित हूं."

I feel beautifully beautiful today 🌸 #totd #ktians #karishmatanna

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

क्या वह छोटे पर्दे पर दिखाए जा रही कंटेंट से खुश हैं? इस सवाल पर करिश्मा कहा, "वास्तव में नहीं. यही कारण है कि आपने मुझे लंबे समय से टीवी पर नहीं देखा. अगर कंटेंट बहुत आकर्षक नहीं है, क्योंकि एक अभिनेत्री के रूप में कंटेंट का अच्छा होना बहुत जरूरी है, और वह मुझे अपील नहीं कर रही तो मैं काम नहीं करूंगी. यही कारण है कि मैंने टेलीविजन से काफी लंबा ब्रेक ले लिया था."

करिश्मा ने कहा, "अब मैं टीवी पर वापसी कर रही हूं, क्योंकि जो कंटेंट मेरे सामने पेश की गई है, वह बहुत अच्छी और मजेदार है."

Published at : 11 Jun 2018 12:09 PM (IST) Tags: qayamat ki raat small screen karishma tanna ekta kapoor tv actress
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'बिग बॉस 20': माही विज ने अमन गांधी को कहा- 'नामर्द', उदिति सिंह संग भी तूतूमैंमैं की नौबत

'बिग बॉस 20': माही विज ने अमन गांधी को कहा- 'नामर्द', उदिति सिंह संग भी तूतूमैंमैं की नौबत

पत्नी दीपिका कक्कड़ के कमबैक को लेकर शोएब का पोस्ट, बोले- ये गाना हमेशा स्पेशल रहेगा

पत्नी दीपिका कक्कड़ के कमबैक को लेकर शोएब का पोस्ट, बोले- ये गाना हमेशा स्पेशल रहेगा

KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी

KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी

'बिग बॉस 20': करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म

'बिग बॉस 20': करण वाही के नाम से सलमान खान ने खींची उदिति सिंह की टांग, मैरी कॉम की एक लाइफ खत्म

शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता...' फेम मोहसिन खान, दुल्हनिया संग वायरल हुई फोटो

शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता...' फेम मोहसिन खान, दुल्हनिया संग वायरल हुई फोटो

टॉप स्टोरीज

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'

चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'

Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन

Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'