एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 किरदार जो हैं सीबीआई के निशाने पर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से हर दिन इस केस में नया मोड़ आ रहा है. वहीं ये तो हम सभी जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत के केस की कमान सीबीआई के हाथों में सौंप दी है.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से हर दिन इस केस में नया मोड़ आ रहा है. वहीं ये तो हम सभी जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत के केस की कमान सीबीआई के हाथों में सौंप दी है और सीबीआई ने आज से इसपर काम भी शुरू कर दिया है. तो चलिए आज की इस खास पेशकश में हम आपको सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 लोगों के बारे में बताते हैं जो इस केस में सीबीआई के निशाने पर हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 किरदार जो हैं सीबीआई के निशाने पर

रिया चक्रवर्ती, गर्लफ्रेंड- सुशांत के केस में सबके निशाने पर पहले नंबर पर रिया चक्रवर्ती ही हैं. सुशांत के पिता ने भी रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. आपको बता दें कि रिया सुशांत की तीनों कंपनियों में पार्टनर भी थीं.

नीरज सिंह, रसोइया- सुशांत के घर में पिछले 8 महीने से कुक का काम करने वाले नीरज सिंह को रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था. बिहार और मुंबई पुलिस नीरज से पहले ही पूछताछ कर चुकी है. सुशांत की मौत वाले दिन नीरज उनके घर पर ही था.

केशव बचनेर, रसोइया- खबरों की मानें तो केशव को भी रिया ने ही नौकरी पर रखा था. बताया जाता है कि केशव ने ही आखिरी बार सुशांत से बात की और पीने के लिए जूस दिया था. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि सीबीआई बहुत जल्द केशव बचनेर से पूछताछ करेगी.

सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 किरदार जो हैं सीबीआई के निशाने पर

सिद्धार्थ पिठानी, रूम पार्टनर- सुशांत ने सिद्धार्थ को अपनी कंपनी विविड्रेज रियलिटीएक्स में ग्राफिक्स के लिए अपॉइंट किया था. आपको बता दें कि सुशांत के साथ इस कंपनी को रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शोविक चला रहे थे. सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले सुशांत के शव को पंखे से लटकते देखा और उनकी बहन मीतू सिंह को फोन किया था.

दीपेश सावंत, सुशांत के घर का केयर टेकर- खबरों की मानें तो बिहार और मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद से दीपेश ग़ायब है. गौर करने वाली बात ये भी है कि दीपेश को भी रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था.

सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 किरदार जो हैं सीबीआई के निशाने पर

सैमुअल मिरांडा, मैनेजर- सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल उनके घर के स्टॉफ का हिसाब किताब रखता था. ईडी ने शिकायत में सैमुअल का नाम भी दर्ज किया है. ईडी ने 5 और 6 अगस्त को उनसे पूछताछ की थी. सैमुअल को भी रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था. चाबीवाला- सुशांत के निधन के बाद एक चाबीवाला उनके घर में दाखिल हुआ था. हाल ही में उससे पूछताछ की गई जिसमें बताया कि 14 जून को उसे सिद्धार्थ पिठानी ने फोन करके बुलाया था. उसने सुशांत के कमरे का लॉक खोला था.

अक्षय, एम्बुलेंस वाला- सुशांत के मृत शरीर को कमरे से एम्बुलेंस तक ले जाने वाले अक्षय ने बताया कि सुशांत की बॉडी पहले से ही सीलिंग से नीचे उतारकर बेड पर रखी हुई थी. एम्बुलेंस के व्हीलचेयर में कुछ प्रोब्लम हो रही थी जिसकी वजह से तुरंत दूसरी एम्बुलेंस को बुलाया गया जिसमें सुशांत की बॉडी को ले जाया गया था.

सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े 10 किरदार जो हैं सीबीआई के निशाने पर

शोविक चक्रवर्ती- रिया चक्रवर्ती का भाई शोविक भी सुशांत की दो कंपनियों में पार्टनर था. सुशांत की ग्राफिक्स कंपनी को शोविक ही चलाता था. अब तक शोविक से कई बार पूछताछ की जा चुकी हैं. खबरों की मानें तो एक बार शोविक के साथ 18 घंटे तक पूछताछ हुई.

श्रुति मोदी, मैनेजर- सुशांत की मैनेजर श्रुति ने मुंबई पुलिस को पूछताछ में बताया कि रिया चक्रवर्ती ही सुशांत की तरफ से सारे फैसले लिया करती थीं. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर में श्रुति का नाम भी लिखवाया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget