एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने लिया सोशल मीडिया पर मदद मांगने वाले एक्टर राजेश करीर को पंजाब पहुंचाने का जिम्मा

सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानियां बयां करते हुए राजेश करीर ने भावुक लोगों से अपील की थी कि लोग कुछ पैसे देकर उनकी मदद करें ताकि वो खुद को और अपने परिवार को जिंदा रख सकें.

मुम्बई: मंगले पांडे, अल्लाह के बंदे, अग्निपथ 2 और आनेवाली फिल्म भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर लॉकडाउन के चलते भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. ऐसे में हाल में ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानियां बयां करते हुए राजेश करीर ने भावुक लोगों से अपील की थी कि लोग कुछ पैसे देकर उनकी मदद करें ताकि वो खुद को और अपने परिवार को जिंदा रख सकें.

ऐसे में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को बसों के अपने घर पहुंचा चुके अभिनेता सोनू सूद को राजेश करीर के बारे में पता चला तो उन्होंने राजेश को फोन कर उन्हें और उनके परिवार लो पंजाब के लुधियाना पहुंचाने का वादा किया. पिछले तकरीबन एक साल से खाली बैठे और लॉकडाउन के चलते भारी मुसीबत झेल रहे राजेश करीर अब पंजाब लौटना चाहते हैं और यही वजह है सोनू सूद‌ ने उन्हें परिवार समेत उनके सफर का जिम्मा लिया है.

राजेश करीर ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां, सोनू सूद ने मुझे और मेरे परिवार को पंजाब पहुंचाने का जिम्मा लिया है. उन्होंने कल मुझे फोन कर इस बारे में मुझसे बात की. सोनू ने कहा कि मुझे जब भी जाना हो, बस 2 दिन पहले बता देना, इंतजाम हो जाएगा." राजेश कहते हैं कि उन्होंने अपने बेटे की स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए अर्जी दे रखी है और कुछ दिनों में वो मिलते ही वे अपने परिवार के साथ मुम्बई से पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे.

राजेश ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाने के बाद काफी लोगों ने उनके अकाउंट में पैसे डाले हैं, जो फिलहाल उनके लिए काफी हैं. उन्होंने बताया कि वो पंजाब लौटकर वहीं पर छोटा-मोटा कोई धंधा‌ शुरू करेंगे ताकि वो अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. उन्होंने कहा कि न तो मुम्बई में और न ही पंजाब में किसी तरह की उनकी कोई संपत्ति है और उन्हें एक बार फिर से नई शुरुआत करनी पड़ेगी.

मुम्बई से सटे नायगांव में रहनेवाले एक्टर राजेश करीर ने एबीपी न्यूज़ को अपनी आप-बीती सुनाते हुए कहा कि अजय देवगन अभिनीत फिल्म भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया के लिए आखिरी बार काम किया था. वे कहते हैं, "इस फिल्म की शूटिंग 30 जुलाई, 2019 को खत्म हो गयी थी. उसके बाद से मैंने कोई काम नहीं किया है और न ही किसी तरह की कोई आमदानी हो रही है. लॉकडाउन ‌के चलते अब यहां और ठहरना मेरे लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी और मुझे फिर कब काम मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है."

राजेश ने कहा कि वे 2002 में बॉलीवुड में एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने आए थे, मगर पिछले 18 सालों में अपनी कोई पहचान नहीं बना पाने और आर्थिक रूप से खु्द को सुरक्षित नहीं कर पाने का का मलाल उन्हें हमेशा रहेगा. वो कहते हैं कि जब मुम्बी दोबारा उन्हें दोबारा बुलाएगी और मुझे काम‌ मिलेगा, तो वो जरूर यहां लौटना चाहेंगे. राजेश ने रोते हुए कहा, "फिलहाल इस हालत में मैं यहां रहकर खुदकुशी नहीं करना चाहता."

उल्लेखनीय है कि राजेश ने टीवी शो सावधान इंडिया के ढेरों एपिसोड में काम करने के अलावा सीरियल बेगुसराय में भी काम किया था. सीरियल में उन्होंने अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने राजेश की बेटी का रोल‌ निभाया था. राजेश करीर की मदद की गुहार वाला पोस्ट वायरल होने के बाद शिवांगी जोशी ने उनके अकाउंट में 10,000 रुपये ट्रांसफर किये थे. इसके अलावा फिल्म कलाकारों की संस्था सिंटा ने भी उन्होंने‌ पैसे और राशन देकर राजेश की मदद की थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 8 इंडियन फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 8 इंडियन फिल्में
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया
'धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2' में दिखेंगे टीवी के ये कपल्स, जानिए कौन-कौन है शामिल
'धमाल विद पति पत्नी और पंगा 2' में दिखेंगे टीवी के ये कपल्स, जानिए कौन-कौन है शामिल
शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा
शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget