एक्सप्लोरर

Pandit Shivkumar Sharma Funeral: पंडित शिवकुमार शर्मा पंचतत्व में हुए विलीन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Pandit Shivkumar Sharma: संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पंडित शिवकुमार के अंतिम दर्शन के लिए कई सलेब्स पहुंचे थे.

Pandit Shivkumar Sharma Funeral: प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का बुधवार को परिवार और मित्रों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. पंडित शिवकुमार शर्मा का पाली हिल स्थित आवास पर 83 वर्ष की आयु में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

जम्मू कश्मीर के लोक वाद्ययंत्र संतूर को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय शर्मा को दिया जाता है. जुहू में उनके पार्थिव शरीर को जनता द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था. वहीं उन्हें ‘‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’’ दिया गया. इसके बाद विले पार्ले के पवन हंस अंत्येष्टि स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. पंडित शिवकुमार शर्मा की पत्नी मनोरमा और उनके बेटे राहुल तथा रोहित, मित्रगण, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया और तबला वादक जाकिर हुसैन इस मौके पर उपस्थित थे. दिवंगत संगीतकार के पार्थिव शरीर को उनके बेटों ने मुखाग्नि दी जिसके बाद बंदूक की सलामी दी गई.

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा

इससे पहल आज अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शबाना आजमी, गीतकार जावेद अख्तर, जतिन-ललित और गायिका इला अरुण समेत अन्य लोगों ने अभिजीत कोओपरेटिव सोसाइटी में शर्मा को श्रद्धांजलि दी.

जावेद अख्तर ने कही ये बात

जावेद अख्तर ने संवाददाताओं से कहा कि संतूर का नाम हमेशा शर्मा के नाम का पर्याय रहेगा. उन्होंने कहा, “जब भी किसी बड़ी हस्ती का निधन होता है तब कुछ बातें कही जाती हैं जैसे कि ‘उनके जैसा कोई नहीं होगा’, ‘अब एक खालीपन हो गया है जिसे कोई भर नहीं सकता.’ लेकिन शिव जी के मामले में, ये केवल बातें नहीं बल्कि सच है. जब कोई संगीतकार कोई यंत्र बजाना सीखता है और ऐसा बजाता है जैसा कोई नहीं बजा सकता तो वह उस्ताद बन जाता है लेकिन जब शिव जी ने संतूर बजाया तो उस यंत्र को दुनियाभर में सम्मान मिला.”

अख्तर ने कहा, “भविष्य में, 100 साल या हजार साल बाद जब भी संतूर का नाम लिया जाएगा तो वह शिवकुमार शर्मा के बिना अधूरा होगा. संतूर से शिवकुमार का वह रिश्ता है जो आधुनिक विज्ञान से आइंस्टीन का है.’’

ये भी पढ़ें: OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे, ज़ी5 की वेब सीरीज़ 'द ब्रोकन न्यूज' में आएंगी नज़र

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget