एक्सप्लोरर

Rekha ने सबके सामने किया कुबूल 'अमित मेरा प्यार है', Madhuri Dixit ने निभाया Jaya Bachchan का किरदार

दर्शकों को 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) के सेट पर रेखा की खूबसूरती और डांस का जलवा देखने को मिलेगा. इस हफ्ते डांसिंग रिएलिटी शो में बतौर गेस्ट एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha)आ रही हैं.

डांसिंग रिएलिटी टीवी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) का ये वीकेंड काफी शानदार होने वाला है. शो में गेस्ट बनकर पहुंचने वाली हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha). वैसे भी रेखा जिस महफिल में जाती हैं वहां की शान बन जाती हैं. यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ. शो का प्रोमो वीडियो पहले ही दर्शकों के सामने आ चुका है जिसमें हम रेखा के डांस की झलक भी देख चुके हैं. लेकिन इन सबसे बढ़कर यहां रेखा (Rekha), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए अपने प्यार का इजहार करती हुई भी नजर आईं. दरअसल, हाल ही में कलर्स चैनल ने कुछ प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. जिनमें रेखा (Rekha) शो के कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं. लेकिन अब एक और वीडियो इसी शो का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हमेशा की तरह डांस दीवाने के सेट पर भी रेखा खूबसूरत साड़ी पहने ही पहुंचीं. ऑफ व्हाइट साड़ी को उन्होंने हैवी ज्वैलरी के साथ पेयर किया था. वहीं, रेखा ने इस शो के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म 'सिलसिला' के एक आइकॉनिक सीन को भी रीक्रिएट किया. इसी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. बता दें कि 'सिलसिला' में रेखा के साथ अमिताभ बच्चन, जया बच्चन भी लीड रोल में थे. 'डांस दीवाने 3' की जज माधुरी दीक्षित के साथ मिलकर रेखा ने इस फिल्म के सीन को रीक्रिएट किया.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

वीडियो में माधुरी दीक्षित बनी जया बच्चन और रेखा ने अपना ही किरदार निभाया. वीडियो में दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की तरफ पीठ कर के खड़ी हुई हैं. माधुरी कहती हैं, 'क्या चाहती हो, उनका दामन छोड़ दो.' इस पर रेखा कहती हैं, 'मेरे चाहने से क्या होगा, उन्हें छोड़ना मेरे बस की बात नहीं और जो बात मेरे बस में नहीं उसे मैं कैसे करूं.' फिर माधुरी कहती हैं, 'अमित मेरे पति हैं, मेरे धर्म हैं.' ये सुनकर रेखा कहती हैं, वो मेरा प्यार हैं, और प्यार मेरी किस्मत बन चुका है.' सोशल मीडिया पर फैंस माधुरी और रेखा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

38 साल की उम्र में Katrina Kaif ऐसे देती हैं Alia Bhatt और Sara Ali Khan को फिटनेस के मामले में टक्कर

ग्लोबल आइकॉन Priyanka Chopra एक्टिंग के साथ फिटनेस में भी देती हैं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाओं को मात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेड्डी' विवाद को छोड़ आगे बढ़ीं जाह्नवी कपूर, साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
'पेड्डी' विवाद के बाद जाह्नवी कपूर ने साइन की नई फिल्म, पहली बार इस डायरेक्टर संग करेंगी काम
350 करोड़ी 'पेद्दी' के बाद राम चरण की अगली फिल्म RC17 पर आई सबसे बड़ी खबर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
राम चरण की अगली फिल्म RC17 पर आई सबसे बड़ी खबर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 5 बजे तक 26 करोड़ के हुई पार
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म
काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सामाजिक मुद्दों से रूबरू कराएगी फिल्म

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget