KKK11: कौन जीतेगा खतरों के खिलाड़ी?, Rakhi Sawant ने शो से पहले ही खोल दी पोल
खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाला है. इस बीच राखी सावंत ने शो के विनर का भी खुलासा कर दिया है. राखी सावंत ने बातों-बातों में शो के विनर का नाम ले लिया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाला है. साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इसकी शूटिंग भी पूरी हो गई है, और इस शो में हिस्सा लेने वाले कटेस्टेंट्स भी वापस मुंबई लौट आए हैं. ये शो अभी शुरू भी नहीं हुआ है, इस बीच राखी सावंत ने शो के विनर का भी खुलासा कर दिया.
पैपराजी के सामने खोला राज
दरअसल हाल ही में मुंबई में राखी सावंत को पैपराजी ने घेर लिया. इसी दौरान राखी सावंत ने बातों-बातों में शो के विनर का नाम ले लिया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी खतरों के खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए पैपराजी से कहती है “सब लोग आ गए वापस, वाह वेलकम, वेलकम. राहुल वैद्य वेलकम, श्वेता तिवारी वेलकम, और कौन था?” इस पर पैपराजी ने अर्जुन बिजलानी की नाम लिया. ये सुनते ही राखी ने कहा कि “अर्जुन बिजलानी जीत गया ना, हां वो जीत गया है.“
शो में दिखेंगे ये एक्टर्स
राखी सावंत की इस वीडियो के वायरल होने बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो के विजेता अर्जुन बिजलानी बनने वाले हैं. इस शो में अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद जैसे एक्टरों ने हिस्सा लिया है. अब वाकई में अर्जुन बिजलानी ने ये शो जीत लिया है, या राखी सिर्फ अंदाजा ही लगा रही थीं इसका पता तो शो के एयर होने के बाद ही पता चलेगा.
ये भी पढ़ें :-
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को नहीं पसंद है Aishwarya Rai Bachchan की ये आदत, जानिए
ये है Katrina Kaif का फिटनेस फंडा, अपने आप को इतनी कड़ी मेहनत के बाद रख पाती हैं फिट
Source: IOCL





























