एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14: राखी सावंत के पति को लेकर राहुल महाजन ने खोला बड़ा राज, वायरल हो रहा है वीडियो

बिग बॉस-14 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. लेकिन शो में लगातार दिलचस्प मोड़ आते जा रहे हैं. घर के अंदर होने वाले झगड़े तो दर्शकों का ध्यान खींच ही रहे हैं वहीं एक के बाद एक कंटेस्टेंट का आना-जाना शो में नई जान फूंक रहा है. शो में एक बार फिर से एंट्री लेने वाले राहुल महाजन ने राखी सावंत के पति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

हाल ही में दिखाए गए वीकेंड के वार में अर्शी खान घर से बेघर हो चुकी हैं. वहीं राखी और रूबीना के बीच की तल्खी लगातार बढ़ती ही जा रही है. लेकिन इन सभी के बीच शो में बेहद दिलचस्प चीज सामने आई है. शो के मेकर्स ने इसे लेकर एक प्रोमो जारी किया है. कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई ऐसी बातें है जो दर्शकों की ना सिर्फ दिलचस्पी बढ़ा रही हैं बल्कि लोग लगातार इसे लेकर चर्चा भी कर रहे हैं. प्रोमो वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है और इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही हैं.

राहुल महाजन ने बताई राखी के पति रितेश की सच्चाई करीब एक मिनट के इस वीडियो में राखी सावंत दिखाई दे रही हैं. राखी सांवत गार्डन एरिया में बैठकर फ्रूट्स खा रही हैं तभी राहुल महाजन को लेकर वो एक कमेंट करती हैं. राखी राहुल महाजन को देखकर कहती हैं तुमने मेरे पति से बात की थी. तभी राहुल इस सवाल पर जवाब देते हैं कि मैंने उसे फोन किया था लेकिन उसने बोला मैं वर्सोवा बीच पर घूम रहा हूं बाद में कॉल करूंगा. इसके बाद वीडियो में अभिनव शुक्ला काफी जोर से हंसते हुए दिखाई देते हैं. ये बात सुनते ही राखी पलटकर कहती हैं वो एनआरआई हैं. इसके बाद राहुल महाजन जवाब देते हैं कि मैं मानता हूं वो एनआरआई है लेकिन उसका कोई पासपोर्ट कॉपी या फोटो है.

View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

राहुल ने की राखी के साथ मस्ती वीडियो में राहुल महाजन बार-बार कहते हैं कि तू रितेश का नाम मत ले. इस पर राखी सांवत पलटकर कहती हैं मुझे सपोर्ट करने के लिए रितेश को ही भेज देते. तब राहुल ताना मारते हुए कहते हैं कि उसकी पत्नी उसे मारती. फिर राहुल आगे कहते हैं कि अब मैं तेरी शादी करवाउंगा और सारे मंत्रों को अपने मुताबिक पढ़ूंगा. मैं तुम्हारे लिए फ्रांस से एक मॉडल लेकर आउंगा, वो भी नीली आंखों वाला मॉडल. इसके बाद राखी पलटकर कहती हैं कि मुझे तो एक बिजनेसमैन चाहिए. फिर इस बात पर राहुल महाजन कहते हैं कि कम उम्र के लड़के से शादी करोगी तो जवानी बनी रहेगी.

प्रोमो वीडियो में राखी सावंत और राहुल महाजन के बीच चल रही इस हल्की फुल्की तकरार को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस प्रोमो वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है. इस पूरे वाकये के पीछे क्या है ये तो पूरा एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें-

Good News: तीसरी बार प्रेग्नेंट हुईं ये बॉलीवुड अभिनेत्री, बेटा बोला- मम्मी के पेट में है बहन, देखिए क्यूट VIDEO

Propose Day पर फैन ने किया R. Madhavan को प्रपोज, Actor ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

K. Bhagyaraj Death: नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर के. भाग्यराज, 73 साल की उम्र में कहा अलविदा
नहीं रहे मशहूर डायरेक्टर के. भाग्यराज, 73 साल की उम्र में कहा अलविदा
Saturday BO Collection Live Updates: 'वेलकम टू द जंगल' मचा रही भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी है हाई, जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
Mollywood Times OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी नसलेन की फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स', हिंदी वर्जन में भी होगी अवेलेबल
मॉलीवुड टाइम्स ओटीटी रिलीज: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी नसलेन की फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स', हिंदी वर्जन में भी होगी अवेलेबल
Welcome To The Jungle Collection Live: अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' का दूसरे दिन भी गर्दा, हर घंटे कर रही शानदार कमाई
Live:अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' का दूसरे दिन भी गर्दा, हर घंटे कर रही शानदार कमाई

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50 हजार से ज्यादा लोग लापता
वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भयानक तबाही, मरने वालों का आंकड़ा एक हजार पहुंचा, 50,000 लोग लापता
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, कर डाला पहाड़ जैसा कलेक्शन
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
Viral Video: तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
Embed widget