एक्सप्लोरर

एनसीबी के कैंपेन से जुड़े पंकज त्रिपाठी, ड्रग्स के खिलाफ करेंगे लोगों को जागरूक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी एनसीबी के साथ मिलकर ड्रग के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रहे हैं. एनसीबी ने उनसे अपने इस कंपैन के लिए संपर्क किया था.

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के ड्रग्स विरोधी अभियान के साथ जुड़ गए हैं. इस अभियान के तहत वह युवाओं को नशे की लत से बचाने और नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाएंगे. उन्होंने एनसीबी की इस कैंपेन के लिए आवाज में एक संदेश भी रिकॉर्ड किया है. इस कैंपेन से जुड़ने के लिए एनसीबी के पटना जोनल यूनिट ने संपर्क किया था. 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दुनियाभर में 26 जून को इंटरनेशन डे अगेंस्ट ड्रग अब्यूज या वर्ल्ड ड्रग डे मनाया जाता है. इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में ड्रग के खिलाफ और इससे बचाव के प्रति जागरुकता अभियान चलाया जाता है. कई जगहों पर सेमिनार और सम्मेलन का आयोजन भी होता है. 

जागरुकता से युवा पीढ़ी होगी दूर

ऐसे में पंकज त्रिपाठी ने एनसीबी के साथ जुड़ने का फैसला किया और ड्रग के खिलाफ एक जरूरी मैसेज देने का फैसला किया. पंकज त्रिपाठी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा"मुझे लगता है कि जागरुकता के जरिए ही आज की पीढ़ी को ड्रग के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है. हमें ड्रग के चंगुल में फंसने के बजाए हमेशा जिंदगी के पॉजिटिव पहलू को देखना चाहिए."

ड्रग के खिलाफ खड़े हैं पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा,"मैं हमेशा ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ खड़ा रहा हूं और हमेशा खड़ा रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि देश और दुनिया एक दिन जरूर इसके चंगुल से मुक्त होगा और हमारी जीत होगी." बता दें कि युवाओं के बीच ड्रग का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसे रोकने के एनसीबी और सरकारें कई तरह के कार्यक्रम और अभियान चला रही है. 

एनसीबी कर रही हैं सुशांत केस में जांच

पिछले साल गोरखपुर से सांसद और एक्टर रवि किशन ने संसद में युवाओं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बढ़ रहे ड्रग के इस्तेमाल पर चिंता जताई थी. उन्होंने संसद में इसे खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग भी की थी. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी ड्रग्स का एंगल निकला था. इसके बाद एनसीबी भी इसमें जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

आलिया भट्ट ने पूरी की गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग, डायरेक्टर और टीम का आभार जताते हुए लिखा इमोशनल नोट

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाएंगी दिव्यांका त्रिपाठी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल फिर होंगे साथ, सगाई तोड़ने पर बोलीं- 'गुमराह किया गया...'
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन
सारा तेंदुलकर का बर्थडे सेलिब्रेशन, भाभी और फैमिली संग मनाया जश्न, वाइफ के साथ दिखे सचिन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget