एक्सप्लोरर

मदद के लिए आगे आए Anupam Kher, अस्पतालों में फ्री में भेज रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स जैसी जरुरी चीजें

'अनुपम खेर फाउंडेशन' ने‌ अमेरिका के 'ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन' और देश में स्थित 'भारत फोर्ज' के साथ मिलकर अस्पतालों और एम्बुलेंस को जरुरी चीजें दे रहे हैं जिनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स शामिल है. ये सब इनकी तरफ से मुफ्त में दिया जा रहा है.

बॉलीवुड के तमाम एक्टरों के बीच अब अनुपम खेर भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये हैं. वे कोरोना के इलाज के लिए लगनेवाली जरूरी सामग्रियों को कोरोना के मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए देश के अलग-अलग अस्पतालों को मुफ्त व्यवस्था करने‌ में जुट गये हैं.

'अनुपम खेर फाउंडेशन' ने‌ अमेरिका के 'ग्लोबल कैंसर फाउंडेशन' और देश में स्थित 'भारत फोर्ज' के साथ मिलकर अस्पतालों और एम्बुलेंस को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स, मरीजों के लिए सांस लेने में मददगार साबित होनेवाले बैगपैक ऑक्सीजन मशीनों, एम्बुलेंस से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान फौरी तौर पर इस्तेमाल किये जानेवाले ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर्स आदि तमाम जीवन रक्षक सामग्रियों के मुफ्त वितरण की शुरुआत कर दी है.


मदद के लिए आगे आए Anupam Kher, अस्पतालों में फ्री में भेज रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स जैसी जरुरी चीजें

अंधेरी के सेलिब्रेशन क्लब में अमेरिका से पहुंचे इन तमाम सामग्रियों को दिखाते हुए अनुपम खेर ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा, "कोरोना से लड़ाई के लिए आवश्यक  तमाम चीजें हम देश के अलग-अलग शहरों और अलग-अलग अस्पतालों तक पहुंचाएंगे. इनमें महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर आदि तमाम राज्यों के शहरों का शुमार है."

अनुपन खेर ने यह जानकारी भी दी कि जल्द ही उनकी ओर से कोरोना पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के मद्देनजर  एक हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के जरिए जाने-माने साइकोलॉजिट्स और साइकोथेरेपिस्ट कोरोना मरीजों और उनके परिजनों से बात करेंगे और उन्हें मानसिक अवसाद से उबरने में मदद करेंगे.

अनुपम खेर ने बताया कि 'हील इंडिया प्रोजेक्ट' के तहत कोरोना से जुड़ी राहत सामग्रियां पहुंचाने के इस नेक में उन्हें देशभर से 300 वॉलिंटियरों के आवेदन प्राप्त हुए हैं जो उनके इस मिशन में उनका साथ देंगे.


मदद के लिए आगे आए Anupam Kher, अस्पतालों में फ्री में भेज रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स जैसी जरुरी चीजें

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड की कई हस्तियों द्वारा मदद का हाथ बढ़ाये जाने को लेकर पूछे गये सवाल पर अनुपम खेर ने कहा, "कलाकार भी इंसान होते हैं और एक्टिंग करना महज उनका एक पेशा है. महज एक्टर ही नहीं बल्कि तमाम क्षेत्रों से ताल्लुक रखनेवाले अनेकों लोग संकट की इस घड़ी में आगे आकर कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं."

बॉलीवुड के कई कलाकारों द्वारा किसी तरह की मदद नहीं किये जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर अनुपम खेर ने कहा, "इस वक्त इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग हैं जो मदद तो कर रहे हैं मगर जिनके बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं. ऐसे तमाम लोग अपनी तरफ से हरसंभव कोशिशों में लगे हुए हैं." उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोग प्रोफेशनल आलोचक होते हैं और उनका काम महज दूसरों की आलोचना भर करना होता है. मैं दुआं करुंगा कि ऐसे लोग भी स्वस्थ रहे ताकि वो अपना काम जारी रख सकें."

यह भी पढ़ें-

Malaika Arora House Photos: तलाक के बाद इस घर में रहती हैं मलाइका अरोड़ा, बेहद Cosy Flat को बनाया है लग्जरी, देखें INSIDE तस्वीरें

मां बनने के बाद समीरा रेड्डी का वजन हो गया था 105 किलो, आठ महीने की प्रेग्नेंसी में करवाया था बिकिनी शूट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget