एक्सप्लोरर

किसी और से अफेयर, बेचे जेवर और की मारपीट..पति Karan Mehra संग विवाद पर खुलकर बोलीं Nisha Rawal

Karan Mehra News: निशा रावल(Nisha Rawal) ने ये भी माना कि वो भी तलाक के लिए राज़ी हो गई थीं हालांकि उन्होने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन करण का बर्ताव उनके लिए काफी बदल चुका था. उन्होंने करण पर शादी के जेवर तक बेचने का आरोप लगाया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम करण मेहरा(Karan Mehra) और निशा रावल(Nisha Rawal) के बीच बीती रात जो भी विवाद हुआ वो अब घर की चारदीवारी से बाहर आ गया है. ये शो और नैतिक के फैंस के लिए ये काफी हैरानी भरी खबर है क्योंकि उनके चाहने वालों के बीच उनकी छवि बेहद साफ सुथरी है. अपने बीच विवाद पर अब तक दोनों ही पति -पत्नी ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब निशा रावल(Nisha Rawal) खुलकर सामने आ गई हैं और उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए करण पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. 

करण पर लगाया अफेयर का आरोप

निशा रावल ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस विवाद की जो असली वजह बताई है वो करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया है. निशा की माने तो करण काफी समय से उन्हें धोखा दे रहे हैं लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्हें सच्चाई का पता चला. उन्होंने उनके मैसेज पढ़े और दोनों को साथ देखने का दावा भी किया. हालांकि पति की इमेज खराब न हो इसके लिए वो चुप्पी साधे रहीं. लेकिन अब बात तलाक तक पहुंच चुकी थी. उनके मुताबिक करण ने उनके साथ रिश्ता रखने से साफ इंकार कर दिया था.  


किसी और से अफेयर, बेचे जेवर और की मारपीट..पति Karan Mehra संग विवाद पर खुलकर बोलीं Nisha Rawal

तलाक के लिए राज़ी थीं निशा

निशा ने ये भी माना कि वो भी तलाक के लिए राज़ी हो गई थीं हालांकि उन्होने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन करण का बर्ताव उनके लिए काफी बदल चुका था. उन्होंने करण पर शादी के जेवर तक बेचने का आरोप भी लगाया है. और वो काफी समय से बच्चे की जिम्मेदारी से भी भाग रहे थे. लेकिन अब जब उनसे नहीं रहा गया तो उन्होंने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन करण ने उनसे मारपीट की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा रावल ने अपनी पहले की तस्वीरें भी दिखाई जब उनसे मारपीट की गई थी. 

बीती रात का बताया पूरा किस्सा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा ने बीती रात जो कुछ हुआ उसके बारे में भी बताया. उनके मुताबिक उन्होंने करण से अपने रिश्ते के फ्यूचर के बारे में बात करने की कोशिश की. धीरे धीरे बात बढ़ी तो दोनों में बहस शुरू हो गई. इस बीच करण जब उठकर जाने लगे. निशा को लगा कि शायद वो अपने कमरे में जा रहे हैं लेकिन निशा के मुताबिक वो वापस आए और उनका सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा जिससे उनके सिर से खून आने लगा लेकिन करण नहीं रुके और उन्होंने निशा का गला भी दबाने की कोशिश की. उस वक्त उनके घर पर सभी लोग मौजूद थे. जिसके बाद निशा ने पुलिस कम्प्लेंट की. 

करण के लगाए आरोपों का भी दिया जवाब

ये विवाद सामने आने के बाद करण मेहरा ने भी अपनी पत्नी निशा रावल पर बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझने की भी बात कही है लेकिन निशा ने उन आरोपों को भी खारिज करते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि अपने पहले बच्चे को खोने के बाद वो काफी डिप्रेस थीं क्योंकि उस दौरान उन्हें करण का सपोर्ट भी नहीं मिल रहा था. वो उन्हें काफी कंट्रोल कर रहे थे. जिसके कारण उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया था.

ये भी पढ़ेंः ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा ने किया Ye Rishta Kya Kehlata Hai के नैतिक का सपोर्ट, Karan mehra पर लगे हैं घरेलू हिंसा के आरोप

  

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?
बॉक्स ऑफिस पर 12 हजार करोड़ कमाने वाली 'द ओडिसी' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख पाएंगे?
Awarapan 2 ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म
'आवारापन 2' ने तोड़ा 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट रोमांटिक ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget