एक्सप्लोरर

मनोज बाजपेयी ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिताए पलों को किया याद, बोले- वो हमें दिखाते थे ग्रह और सितारें

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को एक इंटरव्यू में शेयर किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के दौरान सुशांत अपने टेलीस्कोप से उन्हें ग्रह और खगोलीय पिंड दिखाते थे.

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि एक दिन बाद मनाई जाएगी. इस मौके पर उनका परिवार, दोस्त और फैंस काफी भावुक हैं. सभी लोग उनके अचानक और दुर्भाग्यपूर्ण क्षति से जूझ रहे हैं. उन्हें याद करते हुए, 'द फैमिली मैन' के एक्टर मनोज बाजपेयी ने दिवंगत एक्टर के साथ अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक के बारे में बात की है. 

मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'सोनिचिड़िया' में साथ काम किया था. मनोज बाजपेयी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुशांत के साथ बिताए पलों में से एक यादगार पल के बारे बताया कि दिवंगत एक्टर ने अपनी दूरबीन के माध्यम से उन्हें खगोलीय पिंड दिखाए थे. 

मनोज बाजपेयी ने कहा,"अभी जब आपने मुझसे पास्ट टेंस में उनके बारे में पूछा, तो मुझे अचानक लगा कि वह हमारे साथ नहीं हैं. लेकिन मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं. सोनचिड़िया की शूटिंग के दौरान, हम एक साथ पार्टी करते थे और उन्हें सितारों और ग्रहों को देखने में काफी दिलचस्पी थी."

ग्रहों और सितारों को दिखाया

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा,"सुशांत के पास एक महंगी दूरबीन थी, जिसे वे अपने साथ ले जाया करते थे, और यहां तक कि वो हमें भी सितारों और ग्रहों को दिखाते थे और आकाशगंगा और ग्रहों के बारे में समझाते थे. यह उनके बारे में मेरी प्रिय यादें हैं."

अभी तक सदमे में फैंस

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए. प्रतिभाशाली स्टार के चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है और प्रशंसक अभी भी उनके असामयिक निधन पर शोक मना रहे हैं.

इस शो से किया था टीवी में डेब्यू

सुशांत सिंह राजपूत ने एक अभिनेता के रूप में साल 2008 के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने एकता कपूर पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था. ऑडियंस को अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी. दोनों लगभग 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए.

ये भी पढ़ें-

#BoycottKareenaKapoor: ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, सीता के किरदार के लिए लोगों की पहली पसंद बनीं कंगना रनौत और यामी गौतम

बहन रीना कुंद्रा ने दिया भाई Raj Kundra का साथ, एक्स भाभी और पति के बीच अफेयर को लेकर कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget