एक्सप्लोरर

बेटा है फिल्मों में सुपरस्टार, लेकिन अब भी बस चलाते हैं पिता, जानिए इस अभिनेता के बारे में

Happy Birthday Rockey Bhai: आज KGF स्टार यश का बर्थडे है. इस मौके पर हर तरफ उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. जानिए यश के परिवार और उनके करियर के बारे में

KGF स्टार यश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. कन्नड़ इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने वाले यश को अब हिंदी के दर्शक भी बखूबी पहचानते हैं. ये अभिनेता आज भले ही स्टारडम का परचम लहरा रहे हैं लेकिन आज भी उनका परिवार मीडिल क्लास की तरह जिंदगी गुजारता है.

अब भी बस चलाते हैं यश के पिता

कर्नाटक के हासन जिले में यश का जन्म हुआ. बचपन में उनका नाम नवीन कुमार गोवड़ा था. तब उनके पिता बस ड्राइवर का काम करते थे. यश के पिता आज भी बस ड्राइवर का ही काम करते हैं. यश ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनके पिता को अपना काम  पसंद है और यही बातें उनके परिवार को जमीन से जोड़ककर रखती हैं.

बेटा है फिल्मों में सुपरस्टार, लेकिन अब भी बस चलाते हैं पिता, जानिए इस अभिनेता के बारे में

KGF के एक इवेंट में एसएस राजामौली ने भी एक बार कहा कि वो ये जानकर बहुत खुश हुए कि यश एक ड्राइवर के बेटे हैं. मेरे लिए यश से बड़े हीरो और स्टार उनके पिता हैं.''

View this post on Instagram
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

रातोंरात नहीं मिली शोहरत

मैसूर में पढ़ाई पूरी करने के बाद यश बेंगलुरू अपने सपनों को पूरा करने पहुंचे. यहां पर यश ने एक थियेटर ग्रुप ज्वाइन किया. सिनेमा का रुख करने से पहले यश ने टीवी  सीरियल में काम किया था. यश रातोंरात स्टार नहीं बने बल्कि शुरु में उन्हें बहुत सारे सपोर्टिंग रोल करने पड़े. 2007 में कन्नड़ फिल्म Jambada Hudugi में उन्हें कैमियो करने का मौका मिला.

ट्रेंड हुआ #HappyBirthDayRockyBhai

सोशल मीडिया पर लगातार फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. यश की अपकमिंग फिल्म KGF चैप्टर 2 का टीजर भी रिलीज हो गया है तो फैंस के लिए ये डबल सेलिब्रेशन का मौका है. फैंस यश को प्यार से रॉकी भी बुलाते हैं. आज ट्विटर पर लगातार  #HappyBirthDayRockyBhai ट्रेंड कर रहा है.

अभिनेत्री राधिका पंडित को बनाया हमसफर

यश ने अभिनेत्री राधिका पंडित से शादी रचाई है और उनके दो बच्चे भी हैं. टीवी सीरियल नंदा गोकुल के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी. यश और राधिका मिलकर एक फाउंडेशन भी चलाते हैं. इसके जरिए वो जरुरतमंद लोगों की सहायता करते हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

सबसे महंगे एक्टर हैं यश

अब यश कन्नड़ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. KGF फिल्म हिट होने के बाद अब यश हर प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ लेने लगे हैं. KGF फिल्म इतनी हिट हुई है कि कन्नड़ सिनेमा के बाहर भी लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

KGF ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

ये पहली कन्नड़ फिल्म है  जिसने 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद अब KGF चैप्टर 2 रिलीज होने वाली है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म और भी ज्यादा कमाई करेगी. मेकर्स का आंकलन है कि ये फिल्म 500 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है.

यश को ABP न्यूज़ की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं. यहां देखें KGF 2 का टीजर

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 6 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget