एक्सप्लोरर

Happy Birthday Asha Bhosle: आज 87 साल की हो गईं आशा ताई, जानिए किसके साथ गाने पर मिली थी शोहरत

अपनी गायकी से अलग पहचान बनानेवाली आशा ताई 87 साल की हो गई हैं.आशा भोसले को शोहरत मोहम्मद रफी के साथ गाने पर 1948 में मिली थी.

Happy Birthday Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका आशा भोसले के बिना सुर साम्राज्य का सफर पूरा नहीं हो सकता. वैसे तो मधुर आवाज से उन्होंने बॉलीवुड पर कई दशकों तक राज किया. लेकिन 90 के दशक की यादें उनके गानों के बिना रंगीन नहीं हो सकतीं.

87 साल की हो गईं आशा भोसले

आज आशा भोसले 87 साल की हो गई हैं. उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. बॉलीवुड के बेशकीमती हीरे के पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था. दीनानाथ खुद शास्त्रीय गायक और स्टेज अभिनेता थे. आशा के गायन में रूचि के पीछे पारिवारिक परिवेश की भी बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया. उन्हें हिंदी फिल्मों में गीत गाने का पहला मौका 1948 में ‘चुनरिया’ से मिला. उसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा. हिट गानों की फेहरिस्त में उनका नाम जुड़ता गया. मगर सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें मोहम्मद रफी के साथ गाने पर मिली.

1954 में दोनों की जोड़ी ने फिल्म बूट पॉलिश में 'नन्हे मुन्ने बच्चे' गाना गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. तीसरी मंजिल, उमरॉव जान और रंगीला समेत नया दौर जैसी फिल्में उनके कैरियर में मील का पत्थर हैं. हालांकि उन्होंने गायन की हर विधा में हाथ आजमाकर अपनी अलग पहचान बनाई है. अब तक के फिल्मी सफर में आशा ने 16 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं. मलयाम, बांग्ला समेत उन्होंने करीब 20 भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. गायन के क्षेत्र में दुनिया भर से उन्हें कई अवार्ड और उपाधियों से सम्मानित किया गया.

2008 में पद्म विभूषण से सम्मान

2000 में प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया. 2008 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया. साल 2011 में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड कराने पर उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया. आशा भोसले को पिछले साल सलफोर्ड विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा है. 2006 में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ आशा ने मिलकर गाना गया. गाने के बोल ब्रेट ली ने खुद लिखे थे. बहुत कम लोगों को मालूम है कि आशा ताई अच्छी कुक हैं. उनके दुबई, मैनचेस्टर समेत दुनिया भर में रेस्टोरेंट हैं.

रिया चक्रवर्ती की तरफ से दर्ज FIR में सुशांत को प्रतिबंधित दवाइयां देने का भी आरोप

विवादों के बीच कंगना रनौत को मिला करणी सेना का समर्थन, मुंबई एयरपोर्ट से घर तक देगी सुरक्षा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget