एक्सप्लोरर

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जबरदस्त क्रेज, ओपनिंग वीकेंड पर कर सकती है शानदार कमाई

Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम लेटेस्ट न्यूज के लिए यहां आएं. एंटरटेनमेंट जगत की हर खबर और सेलेब्स से जुड़ी पल-पल की Live अपडेट के लिए बन रहे.

Key Events
Entertainment News Live Updates Avatar 2 Box Office Prediction Bigg Boss Devoleena Bhattacharjee OTT Latest News Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का जबरदस्त क्रेज, ओपनिंग वीकेंड पर कर सकती है शानदार कमाई
अवतार 2 की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार

Background

Entertainment News Live: जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म रिलीज से पहले ही  काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इस हॉलीवुड फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज है कि भारत में ही अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचा सकती है. इसी के साथ फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं.

ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अवतार 2’ का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म के  150 मिलियन डॉलर की कमाई करने की उम्मीद है. बता दें कि फिल्म 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 2009 की ब्लॉकबस्टर 'अवतार' का सीक्वल है. वहीं 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को डिज्नी की अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज कहा जा रहा है, क्योंकि यह फिल्म मार्वल की 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पीछे छोड़ते हुए 52,000 स्क्रीन पर रिलीज होगी. सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना और सिगोर्नी वीवर हिट फ़्रैंचाइज़ी में नए एडिशन केट विंसलेट हैं.

अवतार 2’ की क्या है लागत
लागत की बात करें तो ‘अवतार 2’को बनाने में मेकर्स को 250 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े हैं. वहीं साल 2009 में आई ‘अवतार’ के लिए मेकर्स ने 237 मिलियन ड़ॉलर खर्च किए थे. फिलहाल इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने रिकॉर्ड तोड़ती है.इन सबके बीच फिल्म के अर्ली रिव्यू भी आने शुरू हो गए हैं. बॉलीवुड के खिलाडी कुमार यानी अक्षय कुमार भी मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. जिसके बाद अक्षय ने ट्वीट कर फिल्म की जमकर तारीफ की है और कहा है कि वे अब भी मंत्र मुग्ध हैं. उन्होंने फिल्म को शानदार कहा. 

14:56 PM (IST)  •  15 Dec 2022

भारत में 'अवतार 2' ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई?

ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने 'अवतार 2 'के बिजनेस को लेकर इंडिया टुडे से बात की. उन्होंने फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर कहा कि  'अवतार 2' इंडिया में पहले दिन 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. अक्षय राठी ने कहा, 'बिना किसी संदेह के अवतार 2 दमदार शुरुआत करने जा रही है. मुझे कोई हैरानी नहीं होगी कि अवतार 2 भारत में सभी फॉर्मेट में पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करे. इसकी संभावना है कि 'अवतार 2' नॉर्थ और साउथ के साथ-साथ के आईमैक्स, थ्रीडी, 2डी जैसे फॉर्मेट में 40 करोड़ रुपये के पार या उससे ज्यादा कमाई कर सकती है

14:52 PM (IST)  •  15 Dec 2022

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में 'पठान' को प्रमोट करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. उससे पहले फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां हो रही हैं. बता दें कि शाहरुख खान 'पठान' को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान 18 दिसंबर को प्रमोट करेंगे. एसआरके ने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है.उन्होंने पोस्ट में लिखा, "फील्ड पर मेसी और म्बाप्पे...स्टूडियो में @WayneRooney और मैं...#पठान! 18 दिसंबर की शाम होगी शानदार! देखिए #फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मेरे साथ, @officialjiocinema और @sports18.official पर लाइव."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maa Inti Bangaram BO Collection: सामंथा की 'मां इंटि बंगारम' ने रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सामंथा की 'मां इंटि बंगारम' ने रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget