एक्सप्लोरर

बॉलीवुड सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल की कोरोना संक्रमण से मौत, 'पार्टनर' जैसी कई बड़ी फिल्मों में कर चुके थे बेहतरीन काम

बुधवार को कोरोना पॉजिटिव जॉनी लाल ने मुम्बई में अपने घर पर दम तोड़ दिया. जॉनी पिछले दो हफ्तों से कोरोना‌ वायरस से जूझ रहे थे.

मुम्बई : बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) रहे जॉनी लाल ने हाल ही में कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये थे. ऐसे में होम क्वारंटीन होकर वो घर पर भी अपना इलाज करा रहे थे. मगर बुधवार को कोरोना पॉजिटिव जॉनी लाल ने मुम्बई में अपने घर पर दम तोड़ दिया. जॉनी पिछले दो हफ्तों से कोरोना‌ वायरस से जूझ रहे थे.

वेस्टर्न इंडिया सिनेमाटोग्राफर्स एसोसिएशन (WICA) के सेक्रेटरी राजन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से जॉनी लाल की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की. राजन सिंह ने बताया कि उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया था.

उल्लेखनीय है सिनेमाटोग्राफर जॉनी लाल जाने-माने डीओपी कबीर लाल और आमिर लाल के भाई थे. एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि जॉनी लाल पिछले महीने अपने अगली फिल्म के लिए उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में और फिर मुम्बई में  शूटिंग की थी. कहा जा रहा है कि मुम्बई में इसी फिल्म फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के दौरान ही जॉनी लाल बीमार पड़ गये थे. ऐसे में उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी. इसके बाद सिनेमाटोग्राफ भाई आमिर लाल ने फिल्म के आगे की शूटिंग पूरी की थी.

देखें- Radhe Trailer: राधे का ट्रेलर रिलीज, क्राइम खत्म करने के लिए मारधाड़ करते नज़र आए सलमान खान

जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर  फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी. आर. माधवन और तुषार कपूर दोनों ने ही सोशल मीडिया पर जॉनी लाल की मौत पर गहरा अफसोस जताते हुए भावुक शब्दों में अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है.

जॉनी ने इन दोनों के अलावा सलमान खान और गोविंदा स्टारर हिट फिल्म 'पार्टनर', 'ओम जय जगदीश', 'वीरे की वेडिंग', 'कल किसने देखा है', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' 'शादी से पहले', 'शादी नंबर 1', 'वेल्लापंथी, 'इश्केरिया', 'फूल ऐन फाइनल', 'हॉर्न ओके प्लीज', 'वादा', 'लकीर', 'तेरा वादा', 'वर्जिन भानुप्रिया' जैसी ढेरों फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी.

गौरतलब है कि जॉनी लाल के एक और भाई बादशाह लाल भी सिनेमाटोग्राफर थे जिनकी मौत एक बीमारी के चलते पिछले साल हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किए एब्स, फैन्स के होश उड़े, चाहने वालों ने दिया Fittest Mom का खिताब, देखें

आर्यन-गौरी से अनन्या पांडे तक, देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई छोड़कर विदेश जा रहे सितारे, देखें एयरपोर्ट की तस्वीरें

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हो गई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget