एक्सप्लोरर

हीरो से 'ज़ीरो' बने बॉलीवुड के 'किंग', अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज, देखें

इस फिल्म का टीजर फैंस को इतना पसंद आया कि 12 घंटे से भी कम समय में इसे यू-ट्यूब पर 3.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. अब इस फिल्म का आज पहला पोस्टर रिलीज किया गया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 2018 के पहले दिन ही फैंस को बड़ा तोहफा दिया और अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का टीजर रिलीज कर दिया. ये फिल्म बॉलीवुड की बाकी फिल्मों से बहुत ही अलग है क्योंकि इसमें शाहरुख वो किरदार निभाने वाले हैं जो आज तक कोई भी बॉलीवुड सुपरस्टार नहीं निभा पाया. इस फिल्म में शाहरूख एक बौने का किरदार निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म का टीजर फैंस को इतना पसंद आया कि 12 घंटे से भी कम समय में इसे यू-ट्यूब पर 3.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. अब इस फिल्म का आज पहला पोस्टर रिलीज किया गया है.

srk2 इस फिल्म को आनंद एल. राय डायरेक्टर कर रहे हैं. राय के मुताबिक, यह एक ऐसी कहानी है जो किसी की जिंदगी की खामियों का जश्न मनाती है. इस फिल्म के टीजर में शाहरुख खान एक लंबे चौड़े आदमी को चुनौती देते हुए पार्टी से इतर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. टीजर एक डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह लोगों द्वारा खुद को जीरो बुलाने के बारे में बात कर रहे हैं. टीजर में शाहरूख कहते हैं, ''हम जिसके पीछे लग जाते हैं उसकी लाइफ बना देते हैं.'' काफी समय से इस फिल्म के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं जो कल खत्म हो गईँ. कल इस फिल्म के टाइटल के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए टीजर रिलीज किया गया. शाहरूख ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ''टिकटें लिए बैठें हैं लोग मेरी ज़िंदगी की, तमाशा भी पूरा होना चाहिए!'' इस टीजर को मिले शानदार रिस्पॉंस से शाहरूख बहुत खुश हैं और उन्होंने ट्विटर पर लोगों को धन्यवाद देते हुए लिखा है, ''नए साल की सबको शुभ कामनाएँ. सब रहो ख़ुश और आबाद और 32 मिलियन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया!!'' फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी भूमिका में होंगी लेकिन टीजर में उनके किरदार के बारे में कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है. इन तीनों कलाकार को 'जब तक है जान' में एक साथ देखा गया था. zero इस रोल में शाहरूख को ही क्यों लिया? ये सवाल जब डायरेक्टर राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे पास कोई विकल्प नहीं था सिवा खान साहब के क्योंकि मुझे एक समझदार अभिनेता की जरूरत थी, जिसके पास खुशी खुशी में सब कुछ कर जाने का रवैया हो." उन्होंने कहा, "यद्यपि फिल्म का नायक एक बौना है, लेकिन किसी व्यक्ति की शारीरिक विकलांगता से ज्यादा, कहानी हमारे जीवन की भावनात्मक अपूर्णता के बारे में बताती है." फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget