एक्सप्लोरर

यशराज फिल्म्स ने इस साल थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में दी जानकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

यशराज फिल्म्स ने इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज', रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार', सैफ अली खान-रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली-2' सहित पांच फिल्में शामिल हैं. बता दें कि ये सभी फिल्में थिएटर्स में रिलीज की जाएंगी.

साल 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से थिएटर्स बंद कर दिए गए थे. ऐसे में फिल्मों के शौकीन लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) का सहारा लेना पड़ा था. हालांकि, अब कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए थिएटर्स दोबारा खोल दिए गए हैं. इसी बीच यशराज फिल्म्स ने घोषणा की है कि साल 2021 में उनकी ओर से 5 फिल्में रिलीज की जाएंगी. खास बात ये है कि सभी फिल्में थिएटर्स में रिलीज की जाएंगी.

यशराज फिल्म्स की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल 5 फिल्में रिलीज की जाएंगी. इन फिल्मों में संदीप और पिंकी फरार, बंटी और बबली-2, शमशेरा, जायेशभाई जोरदार और पृथ्वीराज शामिल हैं. इन फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और दर्शक इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. बता दें कि इनमें से कुछ फिल्मों को पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से रिलीज नहीं किया गया था.

संदीप और पिंकी फरार

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. ट्रेलर काफी दमदार है. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर में काफी सस्पेंस बनाने की कोशिश की है. दिबाकर बनर्जी की ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज़ होने वाली है.

बंटी और बबली-2 

इस फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और नवोदित कलाकार शरवरी वाघ भी नजर आने वाले हैं. रानी मुखर्जी और सैफ अली खान 11 साल बाद साथ नजर आएंगे. साल 2005 में आई 'बंटी और बबली' में रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन थे.

शमशेरा 

रणवीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर जल्द ही देखने को मिलेगी. फिल्म 'शमशेरा' में तीनों एक साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 25 जून को रिलीज की जाएगी.

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में शालिनी पांडेय, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही साथ रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे. यह फिल्म इसी साल 27 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

पृथ्वीराज 

जल्द ही पर्दे पर बड़े बजट वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले अभिनेता सोनू सूद को सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ मिलकर वही जादू करने की उम्मीद है जो दोनों ने पहले भी कई परियोजनाओं में किया है. यह फिल्म थिएटर्स में 5 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः 

फिल्म धड़कन के 20 साल बाद मिले 'देव' और 'अंजली', लोगों ने अक्षय कुमार को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget