एक्सप्लोरर

खुफिया अधिकारी बनकर सामने आने वाली हैं यामी गौतम, रिलीज हुआ 'आर्टिकल 370' का टीजर

Article 370 Teaser Release: ये फिल्म यामी गौतम को एक दमदार रोल में पेश करने वाली है. फिल्म कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी पर आधारित है, जो टीजर देखकर साफ पता चल रहा है.

Article 370 Teaser Release: यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का टीजर लॉन्च हो गया है. टीजर देखकर पता चलता है कि यामी खुफिया ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं. टीजर देखकर ये भी पता चलता है कि ये फिल्म कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म का पोस्टर और अब टीजर रिलीज होने के बाद से ये फिल्म चर्चा में है.

टीजर की शुरुआत में ही यामी गौतम कश्मीर में आतंकवाद को एक धंधा बताती नजर आती हैं. वो ये भी बताती हैं कि सालों से देश की फंडिंग का एक बड़ा हिस्सा कश्मीर को आने के बावजूद यहां के हालात इसलिए नहीं सुधरे क्योंकि यहां के भ्रष्ट राजनेता और ब्यूरोक्रेट्स ऐसा नहीं चाहते. टीजर में ये भी सुनाई देता है कि - 'पीएम अगर 10 बार भी पीएम बन जाते हैं. तब भी धारा 370 नहीं हटेगी.' 

कश्मीर में धारा 370 हटाने की कहानी:

इसके अलावा, टीजर में एक आवाज ये भी आती है- सभापति महोदय आज दिनांक 5 अगस्त 2019 से कश्मीर में 370 के सभी खंड लागू नहीं होंगे. जिससे साफ पता चलता है कि धारा 370 को लेकर देश भर में जो चर्चा दशकों से होती चली आ रही थी, फिल्म उसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है.

कब रिलीज होगी फिल्म
ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. टीजर में यामी गौतम के अलावा साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियमणि की भी झलक दिखाई देती है. फिल्म का निर्देशन दो बार नेशनल अवॉर्ड विजेता आदित्य सुहास जांबले ने किया है. वहीं फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा ज्योति देशपांडे ने संभाला है. इसके अलावा, आदित्य धर और लोकेश धर भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. आदित्य धर इसके पहले भी 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' को डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म में भी यामी गौतम एक पायलट के तौर पर दिखी थीं.

और पढ़ें: आयरन मैन बनाने वालों ने जो 2012 में किया, वो रामायण के ‘हनुमान’ ने 1988 में ही कर दिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget