एक्सप्लोरर

Box Office : 1,500 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी 'दंगल'

नई दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारतीय सिनेमा में 'बाहुबली 2' के बाद 1,500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली 'दंगल' दूसरी फिल्म बन गई है.

बता दें कि चीन में महज 17 दिनों में ही फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने अबतक 731.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह से 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 1,501.64 करोड़ रुपये हो गई है.

रिलीज के महज 17 दिन में ही 'दंगल' ने चीन में जो 'धाकड़' कमाई की है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है. जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' पीछे छूट जाएगी.

'बाहुबली 2' के अबतक आए वर्ल्डवाइड आंकड़े से 'दंगल' महज 37 करोड़ रुपये पीछे है. जिस तरह से चीन में 'दंगल' ने रफ्तार पकड़ी है उससे तो फिलहाल ऐसा लग रहा है कि 'दंगल' वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जल्द ही 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है.

चीन में आज के अंतिम आंकड़े के बाद यह तय माना जा रहा है कि दंगल 1,500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. वर्ल्डवाइड 1,500 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली दंगल दूसरी फिल्म होगी. बाहुबली 2 ने हाल ही में 1,500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार किया है.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

Dangal-29

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

यहां देखें दोनों फिल्मों की ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget