एक्सप्लोरर

शाहरुख-दीपिका की फिल्म 'पठान' की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ हुई मारपीट?

इस बवाल के बीच शूटिंग रोकनी पड़ी और बाद में उस असिस्टेंट डायरेक्टर को फिल्म से निकाल दिया गया. मगर एबीपी न्यूज़ को एक सूत्र ने बताया कि दरअसल सेट पर मारपीट जैसा कोई वाकया हुआ ही नहीं और ये मामला कुछ और है.

मुंबई: एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग के दौरान बवाल होने से बॉलीवुड में हलचल है. खबर है कि यशराज स्टूडियोज में शूटिंग के दौरान मोबाइल फोन के बार-बार इस्तेमाल को लेकर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने एक असिस्टेंट डायरेक्टर को टोका लेकिन बाद में उनकी बात नहीं मानने और सेट पर उनकी बुराई करने को लेकर गुस्साए सिद्धार्थ ने असिस्टेंट डायरेक्टर को तमाचा जड़ दिया.

खबर ये भी है कि मामला तब और गरमा गया जब पलटकर उस असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी सिद्धसर्थ आनंद को भी थप्पड़ मार दिया. खबर है कि इस सारे बवाल के बीच शूटिंग रोकनी पड़ी और बाद में उस असिस्टेंट डायरेक्टर को फिल्म से निकाल दिया गया. मगर एबीपी न्यूज़ को इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दरअसल सेट पर मारपीट जैसा कोई वाकया हुआ ही नहीं और ये मामला कुछ और है. सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया, 'डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और एक असिस्टेंट डायरेक्टर के बीच हुई लड़ाई की खबरें पूर तरह से गलत हैं.'

मामला कुछ और?

सूत्र ने कहा, 'शूटिंग के दौरान एक लाइटमैन को चोट लग गयी थी. चोट गहरी नहीं थी और उस शख्स की मरहमपट्टी के दौरान सेट पर मौजूद एक जूनियर कलाकार इस वीडियो को सर्कुलेट करने के इरादे से इसका वीडियो बना रहा था. ऐसे में सिद्धार्थ ने उस शख्स को ऐसा नहीं करने को कहा क्योंकि सिद्धार्थ को लगा कि ऐसा करना असंवेदनशील होगा लेकिन इस चेतावनी के बावजूद भी वो शख्स चुपके से वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था. यह देखकर सिद्धार्थ आनंद को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस शख्स को तल्ख आवाज में चेतावनी देते हुए अपना फोन सौंपने और सेट से बाहर जाने को कहा. मगर ऐसा करने की बजाय वह जूनियर आर्टिस्ट आक्रामक होने लगा और ऐसे में वहां मौजूद सिक्योरिटी उसे सेट से बाहर ले गई.'

सूत्र ने कहा कि सिद्धार्थ आनंद का हमेशा से अपनी टीम के साथ बड़े भाई जैसा रिश्ता रहा है और वो हमेशा से ही सबका ख्याल रखते रहे हैं. सूत्र ने कहा, 'सेट पर किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई और किसी ने भी किसी को थप्पड़ नहीं मारा. इसके अलावा जो कुछ भी कहा जा रहा है, वो पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है.' एबीपी न्यूज़ ने 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से भी संपर्क कर सीधे उनका पक्ष जानने की कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया था.

यह भी पढ़ें: जब इंग्लिश ना बोल पाने के चलते Diljit Dosanjh को छोड़ना पड़ा था इंटरव्यू, दिलचस्प है ये किस्सा 'तांडव' के खिलाफ एक और प्राथमिकी, सैफ अली खान का भी FIR में है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', 'बंटवारा 1947' के डायरेक्टर का बड़ा दावा
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget