एक्सप्लोरर

Vicky Kaushal Reveals Katrina Kaif: कैटरीना कैफ से शादी के बाद बदल गई विक्की कौशल की जिंदगी, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Vicky Kaushal Reveals Wife Katrina Kaif: विक्की कौशल और कैटरीन कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान में बड़े ही धूमधाम से हुई. हाल ही में IIFA 2022 में विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ संग अपनी शादीशुदा जिंदगी पर कुछ खुलासे किए.

Vicky Kaushal Reveals How life changed after marriage with Katrina:  बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इंडस्ट्री के खूबसूरत और रोमांटिक कपल हैं. हाल ही में आईफा 2022 (IIFA 2022) अवार्ड फंक्शन में विक्की कौशल शामिल हुए, लेकिन कैटरीना कैफ इसमें शामिल नहीं हुई. विक्की कौशल से जब कैटरीना के साथ शादीशुदा जिंदगी के बारे में सवाल किए गए तो विक्की ने कहा कि, कैटरीना से शादी के बाद उनके जीवन में बहुत बदलाव आया.

विक्की ने कहा, उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है. कैटरीना से शादी के बाद उनकी जिंदगी में सुकून और शांति है. कैटरीना बहुत ही अच्छी है. वह इस अवार्ड शो में नहीं आ पाई, इसलिए उन्हें मिस कर रहा हूं. विक्की ने कहा कि, उम्मीद है अगले साल हम आईफा साथ बनाएंगे.

बता दें कि आईफा 2022 (IIFA 2022) में विक्की कौशल को फिल्म उधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. उन्होंने ट्रॉफी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखकर अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही पूरी टीम का भी धन्यवाद किया. विक्की ने यह अवार्ड दिवंगत एक्टर इरफान खान को समर्पित किया. क्योंकि इस रोल के लिए पहले इरफान को कास्ट किया गया था.लेकिन उनकी मौत के बाद विक्की को यह रोल मिला.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

शादी के बाद विक्की का यह पहला अवार्ड फंक्शन था, जिसमें उनका जोरदार वेलकम हुआ. विक्की गोल्डेन कलर के घोड़ी के प्रॉप पर सवार होकर पहुंचे और सामने लाल जोड़े में दुल्हन बनी कैटरीना का पोस्टर रखा गया. कैटरीना के पोस्टर के साथ वरमाला का प्रोग्राम भी रखा गया. ऑडियंस ने भी इस मोमेंट को खूब इंजॉय किया. सोशल मीडिया पर इसकी फोटो-वीडियो वायरल हो रही है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 20k..🎯 (@socialgramming)

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की जाने माने स्टार और कपल हैं. विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के माधोपुर फोर्ट बरवाड़ा सिक्स सेंस रिजॉर्ट में शाही तरीके से शादी रचाई. हालांकि कपल ने फैंस से अपनी शादी का खुलासा नहीं किया और अचानक शादी कर सभी को सरप्राइज दिया. शादी के बाद से ही कपल लगातार किसी न किसी कारण चर्चा में बने हुए है. सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. बता दें कि कैटरीना की तबियत फिलहाल ठीक नहीं हैं, वह कोरोना संक्रमित हुई है.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif Vicky Kaushal: कैटरीना और विक्‍की को लेकर सामने आई बड़ी खबर, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Bollywood Celebs Corona Positive: बॉलीवुड में फिर से बढ़ा कोरोना का प्रकोप, शाहरुख खान से कैटरीना कैफ तक सेलेब्स आए चपेट में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
'ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...', कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार
सायरा बानो ने बर्थडे पर खोला पुरानी यादों का पिटारा, दिलीप कुमार को याद कर हुईं इमोशनल
बर्थडे पर दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, शेयर की पुरानी तस्वीरें
'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?
'धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी', परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget