एक्सप्लोरर

Exclusive: शादी के बाद रिसॉर्ट से बाहर आएंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, गेट पर खड़े होकर शेयर करेंगे पहला लुक

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हिंदू रीति रिवाज से हो रही है, जिसमें 40 लोग ही मौजूद हैं. इस शादी में वरुण और नताशा के दोनों परिवार वालों के अलावा दोनों परिवार के नजदीकी और दोस्त लोग मौजूद हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के अलीबाग में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की परंपरागत तरीके से शुरुआत हो चुकी है. मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के 'द मैन्शन हाउस' में हो रही इस शादी की शुरुआत मौके पर मौजूद पंडितों ने परंपरागत मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ की. थोड़ी ही देर में वरुण धवन और नताशा दलाल सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से जुड़ी रस्मों की शुरुआत शाम तकरीबन 6 बजे हुई.

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हिंदू रीति रिवाज से हो रही है, जिसमें 40 लोग ही मौजूद हैं. इस शादी में वरुण और नताशा के दोनों परिवार वालों के अलावा दोनों परिवार के नजदीकी और दोस्त लोग मौजूद हैं. इस शादी में करण जौहर भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद हैं जो शादी के दिन ही दोपहर 2.15 बजे पहुंचे. करण ने ही वरुण को पहला ब्रेक दिया था.

बेहद अंतरंग माहौल में एक एकड़ में फैले लग्ज़री रिसॉर्ट 'द मैन्शन हाउस' में हो रही इस शादी में बॉलीवुड से आए लोगों में करण जौहर के अलावा मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान और कुणाल कोहली भी मौजूद हैं. वरुण के पिता डेविड धवन के अभिनेता भाई अनिल धवन भी सपरिवार इस शादी में मौजूद हैं.

इस शादी में मौजूद डायरेक्टर कुणाल कोहली वरुण के कजिन हैं तो वहीं रिश्ते में वरुण मनीष मल्होत्रा के भांजे लगते हैं. शशांक इस शादी में खास दोस्त के तौर पर मौजूद हैं. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, इस शादी में मौजूद सभी परिजनों, दोस्तों और अन्य लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन वरुण धवन और नताशा दलाल का भी शुमार है.

Varun - Natasha Wedding LIVE Updates: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में शुरू, सेलेब्स का पहुंचना जारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget