एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने किया निराश, जानें तीन दिनों का कलेक्शन

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. इस फिल्म के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. तीन दिनों में इस फिल्म ने 64 करोड़ की कमाई की है. अगर सलमान खान की पिछली फिल्मों की कमाई से इसकी तुलना की जाए तो ये बहुत ही कम है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा बताया है. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 21.15 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 21.17 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 22.45 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर अपने ओपेनिंग वीकेंड पर इस फिल्म ने सिर्फ 64.77 करोड़ की कमाई की है.

 

सलमान खान हर साल एक सुपरहिट फिल्म के जरिए ईद पर अपने फैंस को तोहफा देते हैं और बदले में बॉक्स ऑफिस पर हमेशा ही सरप्राइज करने वाला कलेक्शन देखने को मिलता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया है.

2011 में रिलीज हुई 'बॉडीगार्ड' से लेकर पिछले साल 2016 तक लगातार ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के मामले में सलमान खान को सबसे ज्यादा इस फिल्म ने निराश किया है.  इससे पहले रिलीज हुई सभी फिल्मों ने ओपेनिंग वीकेंड में 'ट्यूबलाइट' से ज्यादा कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने किया निराश, जानें तीन दिनों का कलेक्शन

ये है सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के ओपेनिंग वीकेंड की कमाई-

बॉडीगार्ड (2011)- 88.75 करोड़ (Wed-Sunday)

एक था टाइगर (2012) 100.16 करोड़ (Wed-Sunday)

किक (2014)- 83.83 करोड़ (Friday-Sunday)

बजरंगी भाईजान (2015)- 102.60 करोड़ (Friday-Sunday)

सुल्तान (2016)- 105.53 करोड़ (Wed-Sunday)

ट्यूबलाइट (2017)- 64.77 करोड़ (Friday-Sunday)

अब उम्मीद की जा रही है कि आज ईद की छुट्टी का फायदा इस फिल्म को मिलेगा और फिल्म धमाकेदार कमाई करेगी.

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ओम पूरी, जीशान अयूब, चीनी एक्ट्रेस झू झू और चाइल्ड एक्टर माटिन रे टेंगू मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म समीक्षकों ने भी ट्यूबलाइट को मिक्स रिव्यू दिए हैं. एबीपी न्यूज़ की रिव्यू के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसे सुपरहिट बनाने के लिए सारे फॉर्मूले इस्तेमाल कर लिए हैं. एक भोलाभाला इंसान, साथ में छोटा सा क्यूट बच्चा, भारत-चीन का युद्ध और सालों बाद पर्दे पर शाहरूख खान और सलमान खान की केमिस्ट्री… लेकिन इसके बावजूद कबीर खान इस फिल्म को देखने लायक नहीं बना पाए हैं.

srk

पिछले साल भी ईद पर कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ रिलीज हुई थी जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी और मुन्नी के साथ सलमान खान… ये कनेक्शन लोगों को खूब पसंद आया था. अब ‘ट्यूबलाइट’ देखकर लगता है कि उसी वक्त कबीर खान को फिर से इसी फॉर्मूले को आजमाने का आइडिया आया होगा. लेकिन इस बार ना सलमान खान का स्टारडम चल पाया है और ना ही युद्ध का प्लॉट. यहां पढ़ें पूरा रिव्यू…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget