एक्सप्लोरर

'डर' के दौरान शाहरुख खान संग हुए मनमुटाव पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, 'जाट' एक्टर बोले- 'उसके बाद सबको समझ आ गया कि...'

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं एक्टर ने एक इंटरव्यू में डर फिल्म के दौरान शाहरुख खान संग हुए मनमुटाव पर चुप्पी तोड़ी है.

Sunny Deol On Shah Rukh Khan: सनी देओल और शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की 1993 की फिल्म डर में काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेफुल रही थी लेकिन इस फिल्म की वजह से दोनों सितारों के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई थी. हालांकि  गदर 2 की सक्सेस पार्टी में किंग खान के आने के बाद दोनो ने अपने बीच की खटास मिटा दी थी. वहीं इन सबके बीच जाट एक्टर सनी देओल ने हाल ही में शाहरुख खान संग अपने मनमुटाव पर रिएक्शन दिया है.

शाहरुख संग डर के दौरान हुए मनमुटाव पर क्या बोले सनी?
हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत के दौरान सनी देओल से पूछा गया कि क्या वह किसी अन्य स्टार के साथ मल्टीस्टारर फिल्म में काम करना चाहेंगे? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि यहां बहुत सारे स्टार्स हैं और वह उनमें से किसी के साथ भी काम कर सकते हैं. उन्होंने डर के बाद शाहरुख खान के साथ काम करने की अपनी इच्छा भी जाहिर की. उनके बीच हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर ‘जाट’ अभिनेता ने दावा किया कि बहस होती रहती है और उसे सुलझा भी लिया जाता है.

 उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह अब भी किंग अभिनेता या दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा से नाराज हैं. इस पर सनी देओल ने कहा, "मैं इतना परेशान नहीं था. जो कुछ हुआ, सो हुआ; वह समय बीत चुका है.उसके बाद सबको समझ आ गई कि क्या सही था क्या गलत था उसे वापस दोहराने का कोई मतलब नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगे.”

सनी ने ‘डर’ को बताया था गलती और बुरा एक्सपीरिंयस
वहीं फिल्मफेयर को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में सनी देओल ने डर फिल्म को एक "गलती" और फिल्म निर्माण को अपने जीवन का "सबसे बुरा एक्सपीरियंस" कहा था. उन्होंने कहा था, "मैं चालाकी और झूठ से तंग आ चुका था. एक दिन स्विटजरलैंड में मैं इतना गुस्से में था कि जब मैंने जेब में हाथ डाला तो मैंने अपनी जींस फाड़ ली."

उन्होंने ये भी कहा था कि वह चोपड़ा के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगे. उनके अनुसार, महान फिल्म निर्माता अपनी बात पर अड़े नहीं रहे और उन्होंने उन्हें "धोखा" दिया था.

सनी देओल वर्क फ्रंट
इन सबके बीच सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी एक्शन फिल्म जाट की रिलीज को एंजॉय कर रहे हैं. गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, राम्या कृष्णन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-Chhaava OTT Release Date: छावा की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन से देख पाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget