एक्सप्लोरर

सोनू सूद करेंगे प्रवासी मजदूरों पर लिखी शोभा डे की किताब का डिजिटल विमोचन

अभिनेता सोने सूद ने #GharBhejo अभियान के तहत आज 300 प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए जम्मू, करगिल और बिहार भेजा.

मुम्बई: लॉकडाउन के चलते भूखे-प्यासे रहकर कड़ी धूप में सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए लाखों प्रवासी मजदूरों ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बनाईं. बाद में देशभर की सरकारों को बचे हुए मजदूरों को उनके घरों में पहुंचाने के लिए आगे आना पड़ा. लेकिन इससे पहले सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, स्वरा भास्कर जैसे बॉलीवुड सितारों और देशभर के गुमनाम लोगों ने इन मजदूरों के दर्द को समझते हुए इनकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया.

अब अंग्रेजी की मशहूर लेखिका शोभा डे ने इन्हीं मजदूरों की दुर्दशा और कोरोना वायरस जैसी महामारी से पैदा हुए अनिश्चित्ता भरे माहौल पर किताब लिखी है, जिसमें कई लघुकथाओं का समावेश है. इस अंग्रेजी किताब का नाम है 'लॉकडाउन लिएजन्स'. शोभा डे की इस किताब का विमोचन बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद करने रहे सोनू सूद करेंगे. सोनू सूद द्वारा शोभा डे की इस किताब के विमोचन को जल्द ही सीधे यूट्यूब पर प्रसारित किया जाएगा.

शोभा डे की किताब के विमोचन को लेकर बेहद खुश सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है मुझे शोभा डे की 'लॉकडाउन लिएजन्स' के विमोचन का मौका मिला है. वे एक बेहद प्रतिभाशाली लेखिका हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि इस मुश्किल समय में उन्होंने लॉकडाउन से संबंधित कहानियां लोगों के सामने पेश करने का फैसला किया है."

उधर, शोभा डे ने महामारी से उपजे हालात पर किताब लिखने के फैसले को अपनी जज्बाती प्रतिक्रिया बताया है. उल्लेखनीय है कि विमोचन के मौके पर सोनू सूद शोभा डे के इस किताब के कुछ अंश भी पढ़कर सुनाएंगे.

गौरतलब है कि सोनू सूद द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सोने सूद ने #GharBhejo अभियान के तहत आज 300 प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए जम्मू, करगिल और बिहार भेजने का इंतजाम किया था.

अमिताभ बच्चन ने अब 4 फ्लाइट के जरिए 720 मजदूरों को मुम्बई से उत्तर प्रदेश भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget