एक्सप्लोरर

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन' और 'भूल भूलैया' में महाक्लैश, जानें बॉक्स ऑफिस का हीरो कौन?

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: दिवाली 2024 में दो बड़ी फिल्में 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का महाक्लैश होने वाला है. अजय देवगन या कार्तिक आर्यन में कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग ये बड़ा सवाल है.

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड फिल्मों में क्लैश का सिलसिला काफी पुराना है. खासतौर पर मेकर्स दो त्योहारों पर फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं क्योंकि इस समय लोग दोस्तों और परिवार के साथ फिल्में देखने पहुंचते हैं. इस दिवाली 2024 पर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने जा रहा है जिनमें अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' है.

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दोनों को लेकर बज काफी है और सोशल मीडिया पर दोनों के लिए फैंस एक्साइटेड दिख रहे हैं. ऐसे में अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की फिल्मों में कौन किसपर भारी पड़ सकता है चलिए बताते हैं.


Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन' और 'भूल भूलैया' में महाक्लैश, जानें बॉक्स ऑफिस का हीरो कौन?

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन लीड रोल में होंगे. वहीं दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे. वहीं अगर फिल्म भूल भुलैया 3 की बात करें तो इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और राजपाल यादव अहम किरदारों में नजर आएंंगे.

इस साल दिवाली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' भी 1 नवंबर को ही रिलीज होगी. यानी इस दिवाली महाक्लैश होने वाला है और कौन बॉक्स ऑफिस किंग बनेगा ये जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा. वैसे इन दोनों की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन किसका कलेक्शन ज्यादा था चलिए बता देते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

'सिंघम रिटर्न' रिलीज डेट

15 अगस्त 2014 को फिल्म सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने ही किया था. फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे. Sacnilk के अनुसार, फिल्म सिंघम रिटर्न्स का बजट 105 करोड़ रुपए था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 216.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट सुपरहिट था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'भूल भुलैया 2' रिलीज डेट

20 मई 2022 को फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था. फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव अहम किरदारों में नजर आए थे. Sacnilk के अनुसार, फिल्म भूल भुलैया 2 का बजट 80 करोड़ रुपए था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 265.5 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. फिल्म का वर्डिक्ट सुपरहिट था.

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग?

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 दोनों ही 1 नवंबर यानी दिवाली 2024 पर रिलीज हो सकती है. दोनों की आधिकारिक डेट सामने फिलहाल तो नहीं आई है लेकिन दिवाली 2024 रिलीज बता रहे तो क्लैश होना पक्का है. अगर इन दोनों फिल्मों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो अपने-अपने समय पर दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी. बाजी कौन मारेगा ये कहना मुश्किल है लेकिन दोनों ही फिल्मों का इंतजार फैंस को बराबर है.

यह भी पढ़ें: जब एक-दूसरे को विग से मारने लगी थीं ये दो दिग्गज अभिनेत्रियां, सेट पर खूब मचा बवाल, किस्सा कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कियारा आडवाणी ने Toxic के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget