एक्सप्लोरर

Sikandar Runtime: कितनी लंबी है सलमान खान की 'सिकंदर'? फिल्म के रन टाइम से लेकर रिलीज डेट तक सब यहां जानें

Sikandar: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इस बीच फिल्म का रन टाइम भी रिवील हो गया है. वहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Sikandar Runtime: एआर मुरुगादॉस निर्देशित और सलमान खान स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘सिकंदर’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इस मूवी का रिलीज से पहले ही काफी बज देखा जा रहा है. ये फिल्म इस ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं रिलीज से 10 दिन पहले, फिल्म का फाइनल कट लॉक हो गया है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (सीबीएफसी) को भेजने के लिए तैयार हैं. इस बीच फिल्म का रन टाइम भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं ‘सिकंदर’ कितनी लंबी फिल्म है.

कितने घंटे लंबी है सलमान खान की ‘सिकंदर’?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने ‘सिकंदर’ का रनटाइम बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक एआर मुरुगादॉस ने खुलासा किया है, "सिकंदर का पहला पार्ट लगभग 1 घंटे और 15 मिनट का है और दूसरा पार्ट लगभग 1 घंटे और 5 मिनट का है. कुल मिलाकर फिल्म का रन टाइम लगभग 2 घंटे और 20 मिनट है."

कब रिलीज होगा सिकंदर का ट्रेलर?
वहीं मुरुगादॉस ने आगे कहा, "ट्रेलर के साथ, हमें फर्स्ट डे फर्स्ट शो के दर्शकों को संतुष्ट करना है और यही हमारा टारगेट है, लेकिन इसके अलावा, हम यह भी बताना चाहते हैं कि सिकंदर मास फिल्म से कहीं ज्यादा है - यह बार-बार दोहराई जाने वाली एंटरटेनिंग फिल्म है. यह बहुत सारी भावनाओं से भरी फिल्म है और हम दर्शकों के सभी सेक्शन को टारगेट कर रहे हैं. सलमान सर के फैंस से लेकर बड़े पैमाने पर दर्शकों तक."बता दें कि, सिकंदर का ट्रेलर 22 मार्च या 23 मार्च को आने की उम्मीद है, जिसके साथ ही एडवांस बुकिंग भी शुरू होने की अनाउंसमेंट भी की जाएगी.

रिपोर्ट के मुताबिक जब मुरुगादॉस से सिंकदर के प्लॉट के बारे में बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं कहानी का खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक मास फिल्म है जो सलमान सर के फैंस के साथ-साथ फिल्म प्रेमियों और पारिवारिक दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी. हमने सिकंदर के साथ सभी वर्ग के दर्शकों को टारगेट किया है."

सिकंदर के लिए सलमान खान ने तुरंत दे दी थी तारीखें
बता दें कि एआर मुरुगादॉस और सलमान खान 2006 से एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेट करने की कोशिश कर रहे है.  फिल्म निर्माता सलमान को गजनी में भी लेना चाहते थे लेकिन किसी न किसी कारण से बात नहीं बन पाई. फाइनली अब 2025 में इस जोड़ी की फिल्म आ रही है. इसे लेकर मुरुगादॉस ने कहा, "मैं उनसे गजनी से पहले मिला था, और फिर गजनी के बाद भी कुछ बार अलग-अलग स्क्रिप्ट के साथ मिला, लेकिन चीजें काम नहीं कर पाईं. आखिरकार, एक दिन साजिद (नाडियाडवाला) सर ने फोन किया और यह मौका आया."

उन्होंने एंड में कहा, "मैंने पहले साजिद सर को कहानी सुनाई, और फिर हम दोनों सलमान सर से मिलने गए, उन्हें यह पसंद आई. हमने 2025 में उनकी तारीखें मांगी थीं, लेकिन वह इतने एक्साइटेड थे कि उन्होंने किसी और फिल्म को पुश कर हमे तुरंत तारीखें दे दीं."

कब रिलीज हो रही है सिकंदर? 
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्र के हवाले से कहा है, “सिकंदर की रिलीज डेट रविवार, 30 मार्च को सिनेमाघरों में तय की गई है. निर्माताओं को भरोसा है कि यह रिलीज के लिए सही दिन है, रविवार को एक बड़ी छुट्टी होगी, खासतौर पर महाराष्ट्र में क्योंकि गुड़ी पड़वा इस दिन मनाया जाएगा. वहीं सोमवार, 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी. बता दें कि सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं प्रतीक बब्बर फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-1000 ऑडिशन दिए लेकिन सांवली स्किन की वजह से हुईं रिजेक्ट, स्टार किड से शादी की तो होमब्रेकर का मिला टैग, जानें- कौन हैं ये हसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget