एक्सप्लोरर
1000 ऑडिशन दिए लेकिन सांवली स्किन की वजह से हुईं रिजेक्ट, स्टार किड से शादी की तो होम ब्रेकर का मिला टैग, जानें- कौन हैं ये हसीना
Guess Who: इस एक्ट्रेस को सांवली स्किन की वजह से 1000 ऑडिशन में रिजेक्शन झेलना पड़ा था. वहीं जब इस हसीना ने एक स्टार किड से शादी की तो इन्हें होम ब्रेकर का टैग दे दिया गया था.
31 मई 1992 को तेनाली, आंध्र प्रदेश में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में जन्मी ये एक्ट्रेस सोलह साल की उम्र में मुंबई चली गईं थी. उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2013 में हिस्सा लिया और ब्यूटी पेजेंट में और सौंदर्य रनरअप रहीं. फिर इस हसीना ने फिलीपींस में मिस अर्थ 2013 में भारत को रिप्रेजेंट किया लेकिन टॉ 20 कंटेस्टेंट्स में शामिल होने में असफल रहीं. इसके बाद इन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने की सोची और फिर सावंली स्किन की वजह से इन्हें 1000 ऑडिशन में रिजेक्शन का सामना करना पडा था.
1/9

दरअसल हम बात कर रहे हैं शोभिता धुलिपाला की. 2016 की फिल्म रमन राघव 2.0 में विक्की कौशल के साथ एक्टिंग में डब्यू करने करने से पहले, शोभिता ने 10000 ऑडिशन दिए और अपने डार्ल कॉम्पलेक्शन की वजह से उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था.
2/9

पिंकविला से बात करते हुए एक बार एक्ट्रेस का दर्द छलका था. उन्होंने कहा था, "जब आप पहली बार शुरुआत करते हैं, तो सब कुछ एक लड़ाई है. मैं फिल्मों से नहीं हूं. मुझे याद है कि मेरे एड ऑडिशन के दौरान कई बार कहा गया था कि मैं ज्यादा 'गोरी' नहीं हूं. मुझे सीधे मेरे चेहरे पर कहा गया था कि मैं उतनी सुंदर नहीं हूं, जैसी आप एड्स में देखती हैं."
Published at : 19 Mar 2025 11:06 AM (IST)
और देखें

एपी सिंहएडवोकेट
Opinion

























