एक्सप्लोरर

Sidharth Kiara Wedding: कियारा-सिद्धार्थ की शादी से पहले किले में बदला सूर्यगढ़ पैलेस, सुरक्षा के किए कड़े इंतेजाम

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: सिड और कियारा ने शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है. इसलिए मेहमानों की सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं.

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. दोनों की शादी की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. सिड और कियारा ने शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है. कियारा और सिद्धार्थ की ये शादी एक इंटिमेट वेडिंग नहीं बल्कि एक स्टारस्टड होने वाली है. इसलिए मेहमानों की सुरक्षा के खास इंतेजाम किए गए हैं.

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल को तीन सुरक्षा एजेंसियों के सशस्त्र गार्डो ने किले में तब्दील कर दिया है. होटल लगभग 65 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई गार्डन हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में ईशा अंबानी भी शामिल होंगी. इसलिए होटल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यगढ़ के चारों ओर हथियारों के साथ गार्ड तैनात हैं और मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है. तीन सुरक्षा एजेंसियां इस कवायद में लगी हुई हैं. सूत्रों ने कहा, बिना आमंत्रण के होटल में प्रवेश करना लगभग असंभव है. टीम का पूरा फोकस इस बात पर है कि दोनों की शादी की तस्वीरें लीक न हों.

शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने लिया सुरक्षा का जिम्मा

सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सिड-कियारा ने तीन एजेंसियों को सौंपी है. एक को शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन खान चलाते हैं. होटल में इस एजेंसी के 100 से ज्यादा गार्ड तैनात किए गए हैं. इन पर शादी में शामिल होने वाले करीब 150 मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी. होटल के हर गेस्ट रूम के बाहर और कोने-कोने पर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं.

सिड-कियारा के आने से पहले तीनों एजेंसियों के प्रमुखों ने सूर्यगढ़ का निरीक्षण किया था. मुंबई से 15 से 20 सुरक्षा गार्डो की अलग टीम शनिवार को जैसलमेर पहुंची. वहीं ईशा अंबानी की सुरक्षा के लिए 25 से 30 अतिरिक्त गार्ड भी लगे हुए हैं. इन सब के अलावा स्थानीय पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी समय होटल के आसपास भीड़ जमा न हो.

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: लजीज लंच से लेकर जमकर नाच गाने तक, जानें क्या-क्या है सिड-कियारा की संगीत सेरेमनी में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget