एक्सप्लोरर

Pathaan कंट्रोवर्सी पर Shah Rukh Khan का पहला रिएक्शन, कहा- हम हर धर्म के लिए फिल्में बनाते हैं

Shahrukh Khan First Reaction on Pathaan: पठान की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान पहली बार मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए.

पठान (Pathaan) की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहली बार मीडिया से रूबरू हुए. यहां पर किंग खान ने फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर बिना नाम लिए बहुत कुछ कह दिया. शाहरुख ने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाना नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म को ठीक से रिलीज करने देना ही उनकी सबसे बड़ी चिंता थी.

शाहरुख ने आज मुंबई में आयोजित पीसी में कहा, ''मैंने सत्ता में बैठे लोगों से बात कर सुनिश्चित किया कि यह फिल्म हर जगह शांति के साथ रिलीज हो. यही मेरी चिंता थी. फिल्में बड़ी बात नहीं हैं, मनोरंजन ही तो है... सब आसानी से होना चाहिए... यह हुआ भी. इसकी खुशी है.'

बता दें कि फिल्म के नाम और 'बेशरम रंग' गाने को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ. लेकिन इस पर पूरी स्टारकास्ट ने कभी कुछ नहीं कहा. आज भी शाहरुख खान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन अपनी बात कह दी.

शाहरुख ने ये भी कहा कि वो हर धर्म के लिए सिनेमा बनाते हैं. उन्होंने कहा, ''जाते वक्त मैं कहना चाहूंगा कि जो भी फिल्म बनाते है, चाहे जिस भाषा में बनाए, सबका मकसद है कि हम अपने किरदारों से लोगों को खुश करूं. हमारा मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस ना पहुंचाएं. हम अमर (दीपिका) अकबर (शाहरुख) एंथनी (जॊन) है, हम हर तबके, समुदाय, धर्म के लोगों को फिल्म बनाते हैं, प्यार और खुशियां बांटने के लिए 'पठान' का मतलब यही है.''

विवादों के बीच इस फिल्म के स्टारकास्ट ने कोई प्रमोशन नहीं किया, कभी मीडिया से बात नहीं की. इस पर शाहरुख ने कहा, ''किसी मकदस से मीडिया से नहीं मिले, ऐसा नहीं है. कोविड में फिल्म शूट हुई है... सब बिजी थे... सभी ने इतना प्यार दिया, सभी का शुक्रिया!''

शाहरुख ने ये भी कहा, ''मेरी इच्छा होती है कि मैं लोगों को खुशी बांट सकूं और इस बार खुशी बांटने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश हूं. मैं हमेशा के लिए आदित्य और सिद्धार्थ आनंद का शुक्रगुजार रहूंगा जिन्होंने मुझे काम करने का‌ मौका दिया.''

Pathaan कंट्रोवर्सी पर Shah Rukh Khan का पहला रिएक्शन, कहा- हम हर धर्म के लिए फिल्में बनाते हैं

इतनी बड़ी हिट की नहीं थी उम्मीद

शाहरुख खा ने कहा, ''मैं, जॉन, दीपिका, आदित्य, सभी की तरफ से शुक्रिया. हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी.''

'दुख होता है तो मैं बालकनी में आता हूं'
शाहरुख खान से बालकनी से अभिवादन करने को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, ''घर के बड़ों ने बताया कि जब दुखी हैं तो आप उन लोगों के पास जाओ, जो आपको प्रेम देते हैं, मेरे पास लाखों-करोड़ों लोग हैं. जब दुख होता है तो मैं बालकनी में आता हूं और जब दुख जाता है तो मैं बालकनी में आता हूं. मेरे पास हमेशा-हमेशा के लिए बालकनी का टिकट है.''

'मेरी फिल्में प्यार से रिलीज हों'

शाहरुख खान ने कहा, "यह एक ऐसा तजुर्बा है जिसमें अभी झांक कर देकना चाहिए. शायद हम ऊपरवाले के प्रति अधिक आभारी होंगे. कई बार हमें लोगों को फोन करना पड़ता था कि वे फिल्म को आसानी से रिलीज करें और उन्होंने ऐसा ही किया. मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में प्यार से रिलीज हों. मुझे यकीन है कि फिल्म देखने के दौरान मेरे कुछ दोस्त बहुत उत्साहित हो गए होंगे और एक या दो कुर्सी तोड़ दी होगी. लेकिन इंटेन्शन यह है कि उन्हें फिल्म देखकर सिर्फ खुशी महसूस हो. यह एक अनुभव होना चाहिए, पॉपकॉर्न के खाली पैकेट से ज्यादा."

यह भी पढ़ें

Pathaan Box office: पांच दिन में दुनियाभर में 'पठान' ने कर डाली 500 करोड़ की कमाई, SRK के जादू के आगे सब ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget