एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan और Akshay Kumar साथ में क्यों नहीं कर पाते हैं फिल्म? जानें वजह

Shah Rukh Khan Interview: शाहरुख खान ने हाल ही में बताया था कि उन्हें नहीं लगता कि वो और अक्षय किसी फिल्म में साथ काम कर पाएंगे. उन्होंने इसकी एक मजेदार वजह भी बताई थी.

Shah Rukh Khan On Working With Akshay Kumar:  शाहरुख खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं.  दोनों के फैंस चाहते हैं कि ये दो सितारे एक साथ किसी फिल्म में नजर आएं. लेकिन शाहरुख ने खुद एक इंटरव्यू में  बताया है कि ऐसा होना शायद मुश्किल है. चलिए जानते हैं इसके पीछे की  दिलचस्प वजह .

दोनों के सोने की टाइमिंग

शाहरुख खान ने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह देर रात तक जागते हैं और देर से काम शुरू करते हैं, जबकि अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठकर जल्दी शूटिंग शुरू करते हैं. शाहरुख ने हंसते हुए कहा, 'मैं तब सोता हूं जब अक्षय उठते हैं'.

शाहरुख ने बताया, 'अक्षय का दिन जल्दी शुरू होता है और जब तक मैं काम शुरू करता हूं, वो पैकअप करके घर जा चुके होते हैं. वो ज्यादा घंटे काम कर सकते हैं, लेकिन मैं रात का इंसान हूं.'

उन्होंने कहा कि अक्षय के साथ काम करना मजेदार होगा, लेकिन शायद हम सेट पर मिल ही न पाएं. 'जब अक्षय सेट छोड़ेंगे, तब मैं वहां पहुंचूंगा,' शाहरुख ने मुस्कुराते हुए कही थी ये बात.

किंग खान ने कहा कि वह अक्षय के साथ काम करना तो चाहते हैं, लेकिन दोनों की काम करने की टाइमिंग इतनी अलग है कि एक ही फिल्म में साथ आना मुश्किल है.

Shah Rukh Khan और Akshay Kumar साथ में क्यों नहीं कर पाते हैं फिल्म? जानें वजह

शाहरुख की अगली फिल्म ‘किंग’
शाहरुख जल्द ही अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

फिल्म की कास्ट भी दमदार है , दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, अभय वर्मा और सौरभ शुक्ला जैसे सितारे इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

'किंग' फिल्म साल 2026  में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के बीच सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें शाहरुख एक घातक हत्यारे के रोल में नजर आएंगे और अभिषेक बच्चन से उनका जबरदस्त आमना-सामना होगा.

शाहरुख के फैंस उन्हें एक नए और दमदार अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अक्षय के साथ उनकी जोड़ी शायद अभी सपना ही बनी रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget