एक्सप्लोरर

Satish Shah Birthday: छोटे पर्दे से निकला बड़ा नाम,अपनी कॉमिक टाइमिंग से सतीश शाह ने जीता लोगों का दिल

Satish Shah: सतीश शाह ने कभी छोटे पर्दे से शुरुआत की लेकिन अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से बड़ा नाम बना लिया. जानीए सतीश शाह के करियर का दिलचस्प सफर और उनके यादगार किरदारों के बारे में.

Satish Shah Birthday Special: अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चमकते सितारे सतीश शाह  25 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाया, गुदगुदाया और हर किरदार में जान डाल दी.

सफर की शुरुआत मुंबई से
सतीश रविलाल शाह का जन्म 25 जून, 1951 को मुंबई में हुआ. उन्होंने अपनी अनोखी एक्टिंग और बेमिसाल टाइमिंग से हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में एक खास मुकाम हासिल किया. चाहे वह फिल्मों में छोटा-सा किरदार हो या टीवी पर लंबी पारी, उन्होंने हर बार दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी.

शाह से स्टार बनने का सफर
 सतीश शाह का जन्म मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था. स्कूल और कॉलेज के ड्रामा में वह आगे बढ़कर हिस्सा लेते थे और यहीं से उनके अभिनय को पंख लगा और नींव पड़ी 'शाह' से 'एक्टर शाह' की. उन्होंने अपने अभिनय के जुनून को पहचाना. मुंबई जैसे शहर में, जहां सपने हर रोज पंख लगाते हैं, सतीश ने भी अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ठानी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की बारीकियां सीखीं और थिएटर के मंच पर अपनी प्रतिभा को निखारा. थिएटर ने उन्हें वह आत्मविश्वास दिया, जो बाद में बड़े पर्दे पर उनकी पहचान बना.

‘ये जो है जिंदगी’ से मिली नई पहचान: सतीश शाह ने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की. 1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शो ‘ये जो है जिंदगी’ (1984) उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस शो में उनके किरदार और कॉमिक टाइमिंग ने मशहूर कर दिया. सतीश की खासियत थी कि वह किसी भी साधारण से सीन को अपने अभिनय से खास बना देते थे. इस शो ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया और बॉलीवुड के लिए रास्ता खोल दिया.

छोटे रोल्स से बड़ा असर
 सतीश शाह ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत छोटी-छोटी भूमिकाओं से की, लेकिन उनकी प्रतिभा ने जल्द ही उन्हें वह पहचान दिलाई, जिसके वह हकदार थे. साल 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में उनका किरदार भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा. यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म मानी जाती है. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘मैं हूं ना’ (2004), ‘फना’ (2006) और ‘ओम शांति ओम’ (2007) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं.

शाह के हर रोल में नया अंदाज
 सतीश शाह की खास बात है कि वह हर किरदार में कुछ नया लेकर आते हैं. चाहे वह ‘मैं हूं ना’ में ‘प्रोफेसर’ का मजेदार किरदार हो या ‘कल हो ना हो’ में पंजाबी पिता का भावुक रोल, उन्होंने हर बार दर्शकों को प्रभावित किया. उनकी कॉमेडी में एक सहजता है, जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग करती है. वह न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि अपने किरदारों के जरिए कहानी को गहराई भी देते हैं.

साराभाई वर्सेज साराभाई से छा गए
 साल 2004 में सतीश शाह ने शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के जरिए दर्शकों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया. इस शो में उनकी और रत्ना पाठक शाह (उनकी पत्नी) की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया. सतीश का किरदार, जो अपनी पत्नी माया की खिंचाई करता है और बेटे की कविताओं का मजाक उड़ाता है, आज भी दर्शकों को याद है. यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसका दूसरा सीजन भी बनाया गया, जो उतना ही हिट रहा.

जज बनकर भी शाह ने जीता दिल
 सतीश शाह ने सिर्फ अभिनय तक खुद को सीमित नहीं रखा. साल 2008 में उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ में अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की भूमिका निभाई. उनके मजेदार कमेंट्स और कॉमेडी का अंदाज शो की जान बन गया. इसके अलावा, साल 2015 में उन्हें फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सोसाइटी का सदस्य नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने यंग टैलेंट्स को गाइड किया.

प्यार और सरलता भरा परिवार
 सतीश शाह के निजी जीवन की बात करें तो उनकी यह ऑन-स्क्रीन छवि की तरह सादगी से भरा और प्यारा है. उन्होंने साल 1972 में मधु शाह से शादी की. उन्होंने कई शो में पत्नी के साथ शिरकत भी की.

ये भी पढ़ें:-'ऐसी तानाशाही को दोबारा नहीं होने देंगे', इमरजेंसी पर पवन कल्याण, कंगना रनौत ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget