एक्सप्लोरर

'फिल्मों से ही सीखना है तो स्कूल बंद कर देते हैं...', हुमा कुरैशी के बाद अब 'एनिमल' के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, गिप्पी ग्रेवाल ने भी यूं की वकालत

Animal: 'एनिमल' को टॉक्सिक मस्कुनैलिटी के चलते काफी विरोध सहना पड़ा. ऐसे में कई सितारों ने फिल्म की वकालत भी की. हाल ही में एक एक्ट्रेस ने फिल्म को सपोर्ट किया है और डायरेक्टर की तारीफ की है.

Animal: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. लेकिन टॉक्सिक मस्कुनैलिटी को लेकर फिल्म को काफी विरोध सहना पड़ा. ऐसे में कई सितारों ने फिल्म की वकालत भी की. हाल ही में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने 'एनिमल' की तारीफ करते हुए कहा था कि वो इस तरह की फिल्में करना चाहेंगी. वहीं अब एक और एक्ट्रेस ने फिल्म को सपोर्ट किया है.

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सरगुन मेहता ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन से बात की. इस दौरान एक्ट्रेस ने संदीप रेड्डी वांगा की तारीफों के पुल बांधे और 'एनिमल' की भरपूर वकालत की. सरगुन ने कहा- 'लोग अक्सर कहते हैं कि आपकी फिल्म हमें क्या सिखाएगी? अब हमें तय करना होगा कि क्या सारे सबक सिर्फ फिल्मों से ही सीखने हैं और अगर ऐसा है तो आइए स्कूल बंद कर देते हैं. सिनेमा का आईडिया यह दिखाना है कि इस दुनिया के किसी हिस्से में क्या मौजूद है. हमारी दुनिया में भी 'एनिमल' के किरदार जैसा कोई है.'

कुछ चीजें मनोरंजन के लिए होती हैं और...
एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'मैं भी महिलाओं के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकती, मैंने खुद कई पुरुषों को थप्पड़ मारे हैं. मुझे पता है कि कब हाथ उठाना है और कब नहीं. लेकिन बराबरी का मतलब यह नहीं है कि मैं इसके बारे में हर जगह बोलती हूं... कुछ चीजें मनोरंजन के लिए होती हैं और मैंने इसे ऐसे ही देखा.'

गिप्पी ग्रेवाल ने कही ये बात
वहीं एक्टर गिप्पी ग्रेवाल भी इस दौरान सरगुन के साथ मौजूद थे और उन्होंने भी रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने बॉलीवुड में सिक्खों के पोर्ट्रेयल पर बात की. उन्होंने कहा- ''एनिमल' ने पंजाब में अच्छा बिजनेस किया क्योंकि लोगों को फिल्म पसंद आई. अभी तो बहुत बदलाव हो गया है.पहले क्या होता था कि लोगों ने पंजाब सुना बहुत था, देखा नहीं था.' 

गिप्पी आगे कहते हैं, जो पंजाबी या सिख किरदार बनते थे, वो उनके खुद की इमैजिनेशन से थे. हम देखते थे और हम कहते थे कि ये कहां के पंजाबी हैं. कौन है ये लोग? अब इंडस्ट्री में बड़ा और अच्छा बदलाव आ रहा है.

ये भी पढ़ें: पूनम पांडे ने पहले फैलाई मौत की झूठी खबर, अब डिलीट की सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी सारी पोस्ट, कहा- 'सच जल्द सामने आएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

BHEL Stake Sale Explained | Green Shoe Option क्या है? | Paisa Live
Bangladesh Election 2026 : Sheikh Hasina के तख्तापलट के बाद पहली बार चुनाव..किसकी बनेगी सरकार ?
Bangladesh Election 2026 : बांग्लादेश पहुंचा ABP News ... समझिए ये चुनाव कैसे तय करेगा भविष्य ?
India-US Trade Deal के बीच Oil Game बदला | US, Venezuela vs Russia| Paisa Live
₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
महाराष्ट्र: लातूर पिटाई मामले पर सियासत गर्म, उद्धव गुट बोला- 'टोपी पहनकर सफर करना...'
Vande Matram New Rules: 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन अल्लाह...', राष्ट्रगीत वंदे मातरम के नए नियमों पर फायर अरशद मदनी
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
O' Romeo First Review Out: आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म', शाहिद-तृप्ति ने कर दिया कमाल
आ गया 'ओ रोमियो' का फर्स्ट रिव्यू, 'बाप लेवल की है ये फिल्म'
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड लोगों को बना रहा शुगर का मरीज, नेपाल में शुरू हुई रिसर्च बनेगी गेम-चेंजर
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म हुई तो क्या होगा नुकसान? जान लें सभी नियम
Embed widget