एक्सप्लोरर

सैफ अली खान पर हमले की बात याद करते हुए इमोशनल हुईं सारा और शर्मिला, बताया फैमिली का हाल

Sara-Sharmila News: सारा और उनकी दादी शर्मिला टैगोर सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में पहुंची थीं. इस दौरान इन तीनों ने फैमिली पर आए उस बुरे दौर को याद किया जब सैफ पर हमला हुआ था.

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे सितारों की लाइफ में भी रिश्ते, भावनाएं, डर और मुश्किलें होती हैं. ऐसे ही कुछ भावुक पल एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी दादी, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, ने साझा किए. शर्मिला और सारा, सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में एक साथ नजर आईं.

पॉडकास्ट में सोहा ने अपनी मां और भतीजी से एक बेहद निजी सवाल पूछा कि उन्होंने एक-दूसरे से क्या सीखा है. इस सवाल के जवाब में शर्मिला ने कहा, "सारा बहुत मिलनसार है, लेकिन वह एक सीमित स्तर पर ही घुलती-मिलती है. उनके अंदर काफी समझदारी है."

शर्मिला ने की सारा के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ

शर्मिला ने सारा के सेंस ऑफ ह्यूमर और इंस्टाग्राम कैप्शन की प्रतिभा की भी तारीफ की. वहीं, सारा ने इस पर हंसते हुए जवाब दिया, ''मेरे इंस्टाग्राम कैप्शन में राइम वाले छोटे-छोटे कविता जैसे जुमले होते हैं, जिन्हें बड़ी अंबा (शर्मिला) 'लिमरिक्स' कहती हैं."

इस पर शर्मिला ने कहा, ''सारा इन लिमरिक्स में बेहद अच्छी है और यह उनका अलग टैलेंट है.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

पापा सैफ पर हुए हमले पर की बात

बातचीत में आगे सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान पर इस साल जनवरी में हुए हमले को लेकर भी खुलकर बात करती है. सारा ने कहा, ''साल की शुरुआत मेरे लिए बेहद मुश्किल रही. उस समय पूरा परिवार एक साथ मजबूती से खड़ा रहा. मैंने बड़ी अंबा शर्मिला टैगोर से सीखा कि कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न हो, इंसान को अपनी गरिमा और सम्मान बनाए रखना चाहिए.''

गौरतलब है कि जनवरी में मुंबई स्थित घर में लूट की कोशिश के दौरान चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए थे. इस हमले में सैफ को पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. इस घटना ने पूरे परिवार को अंदर तक झकझोर दिया.

सारा ने बताया, "मैंने अपनी दादी को उस मुश्किल समय में खुद को संभालते हुए देखा. बिना घबराए, बिना टूटे, उन्होंने हालात का सामना बेहद शालीनता से किया. यह मेरे लिए बहुत बड़ी सीख थी."

सारा की तारीफ करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा, ''मैंने सारा को फिल्म सेट पर काम करते हुए देखा है और वहां उनका व्यवहार बहुत प्रोफेशनल होता है. एक फिल्मी परिवार से आने के बावजूद सारा का अनुशासन और विनम्रता देख मुझे बेहद खुशी होती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हो गई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 2 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget