एक्सप्लोरर

जान से मारने की धमकी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखेंगे Salman Khan, किच्चा सुदीप की फिल्म का करेंगे प्रमोशन

Salman Khan promote Vikrant Rona: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान पूरे डेढ़ महीने बाद किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई देंगे. सलमान किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा' का प्रमोशन करेंगे.

Salman Khan promote the Vikrant Rona: सलमान खान को पिछले महीने जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तभी से वो सार्वजनिक तौर पर दिखाई देने से बचते रहे हैं. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिलने के तकरीबन डेढ़ महीने बाद सलमान‌ पहली बार किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई देंगे. सलमान खान मुम्बई (Mumbai) में फिल्म 'विक्रांत रोणा' (Vikrant Rona) का प्रमोशन करते नजर आएंगे.

सलमान खान मुम्बई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स होटल (Taj Land Hotel) में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होंगे. बता दे कि ये होटल सलमान के घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. उनकी जान को खतरे में देखते हुए प्रमोशनल इवेंट की वेन्यू पर मुम्बई पुलिस और उनके निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये जाएंगे. इसके साथ इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा कि फिल्म के प्रमोशन से जुड़े तमाम लोगों और मीडिया कर्मियों के अलावा वेन्यू में कोई भी गैर-जरूरी शख्स अंदर ना जा सके.

सलमान खान जिस फिल्म के प्रमोशनल इंवेट में शामिल होंगे, वो मूल रूप से कन्नड़ फिल्म है. इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) और जैकलीन (Jacqueline) मुख्य भूमिका निभा रहे है. दरअसल किच्चा सुदीप सलमान के बेहद करीबी दोस्त है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में विलेन बाली सिंह की भूमिका निभाई थी.

इसके साथ सलमान के पास फिल्म को प्रमोट करने की दूसरी बड़ी वजह ये है कि वो फिल्म के साथ बतौर प्रस्तुतकर्ता के रूप में भी जुड़ गये है. इसी के चलते सलमान ने इस फिल्म के प्रमोशन का बीड़ा उठा लिया है. इसके साथ वो पहले से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को प्रमोट कर रहे है.

इस फिल्म का ट्रेलर 23 जून को मुम्बई में लांच किया गया था. उस मौके पर सुदीप किच्चा ने ये बात बताई थी कि सलमान भी इस मौके पर मौजूद रहना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते वो इसमें शामिल नहीं हो पाए. सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 6 जून को उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर समुद्री किनारे पर लगे एक बेंच पर रखी एक चिट्ठी के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद सलमान ने अपने घर के बाहर नये सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ बाहर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया था.

इसके साथ मुम्बई पुलिस ने उन्हें सोच-समझकर घर से बाहर निकलने और बाहर जाते वक्त बेहद चौकन्ना रहने की हिदायत भी दी है. मुम्बई पुलिस के सूत्र ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ को बताया था कि धमकी मिलने के बाद सलमान खान को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस की ओर से भी निजी सुरक्षाकर्मी भी मुहैया कराए गये हैं. पिछले महीने सलमान खान ने गन लाइंसेंस की भी अर्जी दी है. लाइसेंस को हासिल करने के लिये उन्होंने हाल ही में मुम्बई पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की है.

जान से मारने की धमकी मिलने के दिन ही सलमान को उनके मुम्बई स्थित कलीना के प्राइवेट एयरपोर्ट पर मुम्बई से बाहर जाते देखा गया था. बता दें कि सलमा‌न खान धमकी मिलने के बावजूद मुम्बई और मुम्बई के बाहर भी लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग करते रहे हैं. पिछले महीने यानि 26 जून को मुम्बई पुलिस के कार्यक्रम 'उमंग' में मीडिया व आम दर्शकों की गैर-मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान ने मंच पर डांस प्रस्तुति देते हुए जमकर मस्ती की थी. किसी को सलमान के वहां होने की भनक भी नहीं लगी थी. 'उमंग' कार्यक्रम 6 अगस्त को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा.

सलमान खान (Salman Khan) को जान से धमकी मिले हुए आज पूरे 50 दिन हो गये है. बदले हुए हालात में अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क सलमान खान धमकी मिलने‌ के बाद आज 'विक्रांत रोणा' (Vikrant Rona) के प्रमोशन के दौरान पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आने के साथ फिल्म के बारे में भी बात करेंगे.

Shammi Kapoor Mumtaz Love Story: 18 साल की मुमताज को शम्मी कपूर बनाना चाहते थे अपनी दुल्हन, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

DID Super Moms के जजों ने खोले अपनी शादी के राज़, रेमो से लेकर भाग्यश्री तक ने बताई ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 9 बजे तक 54 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 8.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget