एक्सप्लोरर

सर्जरी के बाद सैफ की जल्द रिकवरी पर उठे सवाल तो बहन सबा ने दिया करारा जवाब, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'खुद को एजुकेट करो'

Saif Ali Khan Attack: चाकू से हुए हमले के बाद सैफ अली खान की सर्जरी हुई थी. वहीं कुछ लोगों ने सैफ के जल्द ठीक होने पर सवाल उठाए थे. उन सभी को एक्टर की बहन सबा ने जवाब दिया है.

 Saba Pataudi On Saif Ali Khan: सैफ अली खान को 16 जनवरी की तड़के सवेरे उनके बांद्रा स्थित घर में घुसे एक घुसपैठिए ने कई बार चाकू से वार कर घायल कर दिया था. घटना के बाद सैफ को लहूलुहान हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई थी. पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. वही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सैफ जब खुद चलकर अपने घर पहुंचे तो वे काफी फिट लग रहे थे. ऐसे में कई लोगों ने सर्जरी के बाद उनके तेजी से ठीक होने पर सवाल उठाया और हैरानी जताई कि रीढ़ की हड्डी की सर्जरी होने के बाद एक्टर इतनी जल्दी कैसे चल-फिर रहे हैं. वहीं अब सैफ की बहन सबा पटौदी ने एक पोस्ट शेयर किया एक्टर की जल्द रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है.

सबा ने सैफ की जल्द रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
बता दें कि सबा पटौदी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सैफ की जल्द रिकवरी पर सवाल उठाने वालों की बोलती बंद की है. सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर द फिल्मी ऑफिशियल की एक पोस्ट को रीशेयर किया है और लिखा है, "खुद को एजुकेट करें: डॉक्टर ने कारण बताया क्योंकि लोग सैफ की रिकवरी को 'क्विक' कहत रहे हैं.  इमेज पर क्लिक करें और पूरा कैप्शन पढ़ें...''  

बता दे कि पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति ने कई चाकू के घावों के कारण सर्जरी के बाद सैफ अली खान की 5 दिन की रिकवरी पर संदेह को खारिज कर दिया. रीढ़ की सर्जरी के बाद अपनी 78 वर्षीय मां के चलने का एक वीडियो शेयर करते हुए, डॉ. दीपक ने कहा, “जिन लोगों की कार्डियक बाईपास सर्जरी हुई है. तीसरे/चौथे दिन सीढ़ियां चढ़ें...खुद को एजुकेट करें,''


सर्जरी के बाद सैफ की जल्द रिकवरी पर उठे सवाल तो बहन सबा ने दिया करारा जवाब, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'खुद को एजुकेट करो

कुछ पॉलिटिशियन ने भी सैफ की क्विक रिकवरी पर उठाए थे सवाल
गौरतलब है कि सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी उनके जल्द ठीक होने पर सवाल उठाए थे. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या अभिनेता को सच में चाकू मारा गया था या वह 'अभिनय' कर रहे थे. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि सैफ अस्पताल से 'कूदते और नाचते' हुए घर लौटे. उन्होंने जानना चाहा कि उन पर हुआ हमला कितना घातक था.

बता दें कि सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू घोंपा गया था, जिसके बाद उन्हें छह घंटे तक सर्जरी करानी पड़ी थी. अभिनेता को रीढ़ की हड्डी के पास भी चोट लगी थी और सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें:-'तुम्हे सब कुछ करना होगा', Fatima Sana Shaikh ने साउथ इंडस्ट्री की खोली पोल, कास्टिंग काउच का सुनाया घिनौना किस्सा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget