एक्सप्लोरर

#MeToo: सैफ अली खान ने कहा, लोगों में मेरे परिवार से दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं

'दिल चाहता है' के अभिनेता ने 'मीटू' अभियान के अलावा भारत में सेलीब्रिटी की तस्वीरें लेने के बढ़ते चलन पर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि लोगों को उनके दो साल के बेटे तैमूर अली खान में क्या दिलचस्पी हो सकती है.

 

नई दिल्ली: जहां भारत में 'मीटू' अभियान से बॉलीवुड के कई काले सच सामने आए हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लगता है कि किसी में उनके परिवार के सदस्यों से दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं है. सैफ की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. सैफ ने बताया, "सामाजिक संरचना बहुत असमान है. मुझे नहीं लगता कि कोई मेरे परिवार से दुर्व्यवहार कर सकता. मुझे नहीं पता कि मैं ऐसा क्यों सोचता हूं, लेकिन चाहे मेरी मां हो, बहन हो या पत्नी हो, मुझे लगता है कि लोगों में उनके साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं है."

उन्होंने कहा, "ऐसा शायद इसलिए है, क्योंकि उनके आस-पास पर्याप्त सुरक्षा है. इसलिए हमें ऐसी महिलाओं की सुरक्षा करनी चाहिए, जिनके आस-पास न सुरक्षा हो या न उन्हें सुरक्षा देने वाली आभा. हमें नाजुक महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान बनाना होगा." 48 साल के सैफ ने लोगों से सभी को सम्मान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जीवन में एक-दूसरे से गालियां लेने के अलावा भी बहुत कुछ है.

सैफ ने कहा, "हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जब महिलाएं तत्काल शिकायत करने के लिए खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी हैं और घटनाओं को गंभीरता से लेने लगी हैं. उम्मीद है कि 'मीटू' अभियान भविष्य में भी रहेगा और निष्क्रिय नहीं होगा, क्योंकि इससे सभी के लिए एक सहज माहौल तैयार होगा."

'दिल चाहता है' के अभिनेता ने 'मीटू' अभियान के अलावा भारत में सेलीब्रिटी की तस्वीरें लेने के बढ़ते चलन पर भी चिंता जाहिर की. उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि लोगों को उनके दो साल के बेटे तैमूर अली खान में क्या दिलचस्पी हो सकती है.

उन्होंने कहा, "तैमूर पर मीडिया का लगातार ध्यान वास्तव में मुझे परेशान नहीं करता. अगर मीडिया इसे पसंद करता है, लोग इसे पसंद करते हैं, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैं किसी और के बच्चे में इतनी दिलचस्पी कभी नहीं लेता." सैफ 'हम तुम', 'कल हो ना हो', 'सलाम नमस्ते', 'ओमकारा' और 'रेस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. बाद में उन्होंने 'हैप्पी एंडिंग', 'रंगून', 'शेफ' और 'कालाकांडी' जैसी फिल्में भी कीं.

वर्तमान की बात की जाए तो सैफ ने वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी. सैफ ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बाजार' में एक गुजराती व्यापारी का किरदार निभाया है.

यहां देखें 'बाज़ार' फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget