एक्सप्लोरर

कैदियों संग डांस किया फिर बांटी मिठाई...जेल में कुछ ऐसे थे रिया चक्रवर्ती के आखिरी दिन

Rhea Chakraborty Last Day In Jail: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अभिनेता और उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में नाम आने के बाद करीब एक महीना जेल में गुजारना पड़ा था.

Rhea Chakraborty Last Day In Jail: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के तौर पर फेमस हैं. यूं तो एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन सुशांत के साथ रिश्तों को लेकर उन्हें ज्यादा सुर्खियां मिली थीं. हाल में रिया चक्रवर्ती के बारे में मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ खुलासे किए हैं. एक्टिविस्ट सुधा ने बताया कि रिया चक्रवर्ती जेल में बाकी कैदियों के साथ बहुत मिलनसार थीं और अपने आखिरी दिन उन्होंने सभी कैदियों को मिठाई बांटी थीं. 

28 दिन जेल में रही थीं रिया

बता दें कि, जून, साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी. उस दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं. सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई गंभीर सवाल उठे और उन्हें एक्टर को ड्रग देने के आरोपों में करीब 28 दिन न्यायिक हिरासत में रखा गया था. रिया को मुंबई की भायखला जेल में रखा गया था. वहीं पर एक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज भी थीं जिन्हें भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार किया गया था.  

बाकी कैदियों से एक्ट्रेस ने कर ली थी दोस्ती

तीन साल जेल में बिताने के बाद पिछले साल दिसंबर में सुधा जेल से रिहा हो गई थीं, उन्होंने हाल में न्यूज वेबसाइट न्यूजलॉन्ड्री को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती को याद किया. सुधा भारद्वाज ने बताया कि, जेल में रहने के दौरान, उन्होंने रिया को देखा. एक्ट्रेस में बिल्कुल भी घमंड नहीं था और वो बाकी कैदियों के साथ घुलमिल गई थी. जेल के दिनों को याद करते हुए सुधा बताती हैं, "सुशांत की मौत के बाद रिया मीडिया ट्रायल का शिकार हुई थी, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस पर को आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन उस पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा, जेल में रिया बाकी कैदियों के साथ बहुत मिलनसार थी.

रिया को स्पेशल सेल में रखा गया था

सुधा भारद्वाज ने आगे बताया कि, “सुशांत की मौत के बाद मीडिया में जो कुछ भी चल रहा था उसे देखकर हम सब कहते थे कि रिया को बलि का बकरा बनाया जा रहा है. हम इससे बहुत नाखुश थे. इसलिए, मुझे बहुत खुशी हुई कि उसे जेल की मुख्य बैरक में नहीं लाया गया था; उसे स्पेशल सेल में रखा गया था. वो इसलिए ताकी वो टेलीविजन पर अपने खिलाफ चल रही खबरों से दूर रहे. मुख्य बैरक में बाकी कैदी टीवी देखते हैं." 

जेल में आखिरी दिन रिया ने किया कुछ ऐसा

सुधा ने रिया की जमकर तारीफ की और कहा, "मुझे ये कहना होगा कि जिस लड़की को ऐसे हालातों में धकेल दिया गया था... वो फिर भी लोगों के साथ दोस्ती कर रही थी और खासतौर पर बच्चों के साथ बहुत मिलनसार थी. पहले दिन रिया से हर कैदी मिला था, हर कोई उसे पूछ रहा था 'रिया कहां है?' लेकिन उसने कभी इस बारे में बात नहीं की है, और जेल में अपने आखिरी दिन उसके अकाउंट में थोड़े पैसे ही बचे थे तब भी उसने सभी बैरक के कैदियों के लिए मिठाई खरीद कर बांटी थी. सभी उसे अलविदा कहने के लिए नीचे आए. तब वहां एक कैदी ने उसके साथ डांस करने की विनती की थी और उसने इस रिक्वेस्ट को इनकार नहीं किया और एक्ट्रेस ने उन सभी कैदियों के साथ डांस भी किया था. ये सब बहुत प्यारा था.”

यह भी पढ़ें- 

Mumbai Drugs Case: 'आर्यन खान मामले की जांच में कई कमियां थीं', NCB की रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan X Review: ‘जना नायकन’ के दीवाने हुए लोग, विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
‘जन नायकन’ एक्स रिव्यू: विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget