एक्सप्लोरर

शूटिंग के दौरान घायल हुईं Priyanka Chopra, स्टंट करने में गर्दन पर लगी चोट, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

Priyanka Chopra Injured: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को शूटिंगके दौरान चोट लग गई. अपनी चोट की झलक खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके दिखाई है.

Priyanka Chopra Injured: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. एक्ट्रेस को शूटिंग के दौरान चोट लग गई. एक स्टंट सीन को शूट करने के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं. एक्ट्रेस ने अपनी चोट की तस्वीर खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

प्रियंका को गर्दन पर लगी चोट

बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. हालांकि शूटिंग के दौरान सेट पर वे घायल हो गईं. उन्हें स्टंट सीन के दौरान गर्दन पर चोट आई है. उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है. इसमें उनकी गर्दन पर कट लगा हुआ नजर आ रहा है. साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ''ओह मेरी जॉब में प्रोफेशनल खतरा.''

शूटिंग के दौरान घायल हुईं Priyanka Chopra, स्टंट करने में गर्दन पर लगी चोट, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

गनीमत रही कि प्रियंका की यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. उन्हें सिर्फ गर्दन पर एक कट लगा है. इसके अलावा एक्ट्रेस को शरीर के दूसरे हिस्से पर कोई चोट नहीं आई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गई तस्वीर में फिल्म का नाम 'ब्लफ भी लिखा है. जबकि उन्होंने 'स्टंट' हैशटैग भी दिया. उन्होंने खुद बताया कि उन्हें स्टंट के दौरान चोट आई है.

क्या है ‘द ब्लफ’ की कहानी

अब बात कर लेते है प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की कहानी के बारे में. हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है. बता दें कि इसकी कहानी 19वीं सदी के कैरेबियन पर आधारित है. इसमें प्रियंका एक समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आ सकती हैं. जाहिर है कि डाकू के रोल में नजर आने के लिए एक्ट्रेस को कुछ स्टंट सीन भी शूट करने पड़ रहे हैं और इसी के चलते उन्हें चोट भी लग गई. 

पहले भी घायल हो चुकी हैं प्रियंका

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान चोट आई हो. इससे पहले भी एक्ट्रेस शूटिंग करते हुए घायल हो चुकी हैं. उन्हें  'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान भी चोट लगी थी. एक्ट्रेस ने एक्स पर जानकरी देते हुए लिखा था कि, ''शूटिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आई है. मेरे साथ सेट पर एक फिजियोलॉजिस्ट है और मेरे घुटने की चोट अगले तीन सप्ताह में ठीक हो जाएगी. एलेक्स वापस क्वांटिको में आ गई है."

2017 में हुआ था हॉलीवुड डेब्यू

प्रियंका ने साल 2017 में आई फिल्म 'बेवॉच' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने इस फिल्म में निगेटिव रोल किया था. वहीं फिल्म में उनका साथ दिया था एक्टर ड्वेन जॉनसन ने. प्रियंका तब से लेकर अब तक हॉलीवुड में सक्रिय है. वे कई फिल्में और शोज कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: 'सलमान की जगह कोई नहीं लें सकता', Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करने पर अनिल कपूर ने दिया हैरान करने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget