एक्सप्लोरर

‘क्वांटिको’ को अलविदा कहते हुए भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

36 साल की भारतीय अभिनेत्री ने एबीसी के इस धारावाहिक से पश्चिमी मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखा था.

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ का बीती रात समापन हो गया. अभिनेत्री ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि एलेक्स पैरिश का किरदार निभाना उनके जीवन में शारीरिक और भावनात्मक रूप से मुश्किल भरा रहा.

36 साल की भारतीय अभिनेत्री ने एबीसी के इस धारावाहिक से पश्चिमी मनोरंजन इंडस्ट्री  में कदम रखा था. उन्होंने कहा कि अपने पहले ही कार्यक्रम में मुख्य भूमिका पाकर वह महिला प्रतिभाओं और अश्वेत महिलाओं को उभरने का मौका मिलने को लेकर भविष्य की संभावनाओं के बारे में आशान्वित हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘सीज़न के खत्म होने के साथ मैं एलेक्स पैरिश को अलविदा कह रही हूं. जैसा कि आप देख रहे हैं, अब उसकी कहानी पूरी हो गई है और कलाकार होने के नाते यह सबसे बढ़िया अनुभव है. एलेक्स को पर्दे पर निभाना मेरे लिये शारीरिक और भावनात्मक रूप से सबसे मुश्किल चुनौती थी, लेकिन उससे ज़रूरी बात यह है कि इसने महिला प्रतिभाओं और अश्वेत महिलाओं के लिए मुख्य किरदार निभाने के दरवाज़े खोल दिये.’’

प्रियंका ने अपने ट्विटर पोस्ट में दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘हर हफ़्ते खुले दिल से मुझे अपनाने के लिए आपका शुक्रिया. क्वांटिको की कास्ट और क्रू का शुक्रिया, जिसने एक शानदार टीम की तरह मेरे साथ काम किया. इस दौरान जो मस्ती की, सीखा और नए दोस्त बने, ये सभी यादगार पल जीवनभर मेरे साथ रहेंगे. आप सभी के साथ काम करना बहुत सुखद रहा और आप सबसे फिर से मिलने का इंतज़ार रहेगा."

सीरीज में अभिनेत्री ने एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है, जो एफबीआई एकेडमी से ग्रैजुएट होने के बाद एजेंसी में शामिल होती हैं और ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर आतंकवादी हमले की मुख्य संदिग्ध बन जाती हैं. इस थ्रिलर सीरीज की तीन सीरीज़ एबीसी पर टेलिकास्ट हुए.

प्रियंका, क्रिस पैट के साथ ‘काउब्वाय निंजा’ में दिखने वाली हैं, जिसका निर्देशन मिशेल मैकलॉरेन करेंगी. भारत में अभिनेत्री निर्देशक सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget