Happy Birthday Neha Pendse: जब सलमान के शो की इस कंटेस्टेंट का आ गया था दो बच्चों के पिता पर दिल, फिर ऐसे हुई थी एक्ट्रेस की शादी
The Birthday Of Neha Pendse: 'मे आई कमइन मैडम' में अपनी कॉमेडी का जलवा दिखा चुकी फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस नेहा पेंडसे आज अपने 38वें बर्थडे की खुशी को एंजाय कर रही हैं.

Neha Pendse Birthday: मशहूर टीवी शो (TV Show) 'बिग बॉस 12 (Big Boss 12)' बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो चुकी एक्ट्रेस (Actress) नेहा पेंडसे आज अपने 38वें जन्मदिन (Birthday) को मना रही हैं. आज ही के दिन मुम्बई (Mumbai) में साल 1984 को जन्मी नेहा ने अपनी फिल्मी लाइफ से ज्यादा अपनी लवलाइफ को लेकर सुर्खियां लूट चुकी हैं. सलमान खान (Salman Khan) के शो में जलवा दिखा चुकी नेहा पेंडसे के बर्थडे के मौके पर आइए आज उनकी लवलाइफ (Lovelife) के बारे में जानते हैं.
ऐसे हुआ था प्यार
नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह बायस से एक पार्टी में मिले थे. दोनों ने पहली ही नजर में एक दूसरे को अपना दिल दे दिया. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और कुछ ही वक्त के बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि शार्दुल पहले से शादीशुदा होने के साथ वो दो बेटियों के पिता भी थे लेकिन नेहा इन सब की परवाह किए बिना ही उनसे दिलों जान से प्यार करने लगी. इसके कुछ वक्त के बाद शार्दुल ने नेहा को 'प्राइमस' का ब्रांड एम्बेस्डर भी बना दिया.
प्यार को दिया अंजाम
नेहा पेंडसे (Neha Pendse) और शार्दुल सिंह बायस (Shardul Singh Bayas) ने कुछ वक्त तक एक दूसरे के साथ लिव इन में भी रहे. इसके बाद नेहा और शार्दुल ने एक दूसरे को अपनी जिंदगी का हमसफर बनाने का फैसला कर लिया और 5 जनवरी साल 2020 को दोनों ने सात फेरे ले लिए. इस शादी के बाद नेहा की काफी आलोचना हुई लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार में सब जाएज है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए वो शार्दुल के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को बहुत ही खुशी के साथ जी रही हैं. इसके अलावा बात यदि नेहा के काम की करें तो वो आजकल अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं.
ये भी पढ़ें: ‘सुपरपावर बनने की ओर बढ़ रहा है इंडिया’ IFFI 2022 के समापन पर बोले अक्षय कुमार, ये सितारे भी रहे मौजूद
Source: IOCL



























