एक्सप्लोरर

अब Netflix पर आएगी 'बाहुबली', ये एक्ट्रेस निभाने जा रही है शिवगामी का रोल

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है कि बाहुबली में राम्या कृष्णन ने जो भूमिका अदा की है उसे निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा .

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है कि बाहुबली में राम्या कृष्णन ने जो भूमिका अदा की है उसे निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा . नेटफ्लिक्स की महत्वाकांक्षी लाइव-एक्शन सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग‘ में वह युवा शिवगामी की भूमिका में होंगी . राम्या कृष्णन ने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ में रानी की भूमिका निभाई थी. तेलुगू की इस हिट फिल्म की टीम अब इसपर सीरिज बनाने की तैयारियों में जुटी है. ‘सी व्हाट्स नेक्सट: एशिया’ समारोह के दौरान मृणाल ने कहा कि वह उनसे की जा रही अपेक्षाओं से अवगत है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ऑडिशन भी आसान नहीं था. राम्या द्वारा निभाई शिवगामी की भूमिका की बराबरी करना चुनौतीपूर्ण है. इस दल के साथ काम करने का अवसर मिलना बड़ा मौका है . जब मुझे पता चला कि यह नेटफ्लिक्स का प्रोजेक्ट है, तब मैं और भी अधिक उत्साहित हो गई. ‘‘मेरा वचन, मेरा शासन’’ मेरा पंसदीदा संवाद है. नेटफ्लिक्स ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ पर सीरिज बनाने घोषणा अगस्त में की थी. बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी 'बाहुबली' एसएस राजमौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? इस सवाल ने फैंस को इस कदर परेशान किया कि टिकट विंडो के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा. फैंस में दीवानगी ऐसी कि फिल्म ने 100, 200 या 300 नहीं बल्कि 736 करोड़ की कमाई कर डाली थी. फिल्म ने अब तक की सभी बिग बजट और बिग स्टार्स की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी थी. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके, इतने करोड़ हुई कमाई
अमेरिका में 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाई धूम, 16 हजार से ज्यादा टिकट बिके
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 2.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 112 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 2.30 बजे का कलेक्शन
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget