एक्सप्लोरर

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किया था कमेंट, हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें

Mrunal thakur Post : पुरानी क्लिप में बिपाश बसु पर किए कमेंट के चलते मृणाल ठाकुर खूब ट्रोल हो रही हैं. वहीं काफी आलोचना झेलने के बाद सन ऑफ सरदार 2 एक्ट्रेस की इंस्टा पर पहली पोस्ट शेयर की है.

मृणाल ठाकुर इन दिनों न सिर्फ अपने काम बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की हाल ही में अजय देवगन संग 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई है हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. इन सबचे बीच मृणाल ठाकुर अपने एक पुराने क्लिप के कारण ऑनलाइन काफी ट्रोल हो रही हैं. वायरल क्लिप में एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर कमेंट करती दिख रही हैं. वहीं मृणाल ने इस पूरे विवाद के बाद पहली बार पोस्ट शेयर की है.

मृणाल ठाकुर ने बिपाशा बसु पर क्या किया था कमेंट?
बता दें कि वायरल हो रही क्लिप उस समय की है जब मृणाल ठाकुर टेलीविजन शो 'कुमकुम भाग्य' में काम कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने अपने को-स्टार अर्जित तनेजा के साथ फिटनेस पर बात की थी. वीडियो में, जब उनके को-एक्टर अपनी पसंद के बारे में बात कर रहे थे, तो वह उनसे कहती हैं, 'क्या आपको मसल्स वाली मर्दाना लड़की चाहिए? जाओ बिपाशा से शादी कर लो.' वे क्लिप में आगे कहती हैं, "मैं बिपाशा से बहुत बेहतर हूं." मृणला ठाकुर अब अपने इस पुरानी क्लिर में बिपाशा बसु पर किए गए कमेंट की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं.

आलोचनाओं के बीच मृणाल ने किया पहला इंस्टाग्राम पोस्ट
सोमवार को, आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद, मृणाल ठाकुर ने कॉन्फिडेंस के साथ इंस्टाग्राम पर ब्लैक कलर के आउटफिट और सन ग्लासेस पहने हुए अपनी कई दिलकश तस्वीरें शेयर की. इनके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "घूरना बंद करो!" जहां कई फैंस ने उनके बिंदासपन की तारीफ़ की तो वहीं कुछ क्रिटिक्स ने उन्हें भला बुरा ही कहा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

मृणाल हो रहीं ट्रोल
एक यूजर ने मृणाल की पोस्ट पर कमेंट में लिखा, “ अरे भाई! बिपाशा अपनी जवानी में सैकड़ों मृणाल खा जातीं. प्लीज़, अपनी तुलना उस आइकॉन से मत करना. मुझे याद है बचपन में मैं उनकी फ़िल्में देखता था क्योंकि उन्हें देखना वाकई दिलचस्प होता था.” वहीं एक अन्य ने धनुष को लेकर मृणाल पर निशाना साधते हुए लिखा, “ बिपाशा से कहीं बेहतर?? उसके नाम पर गाने बने हैं और तू क्या करती है? पहला तू दूजा तू.”


मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किया था कमेंट, हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें


मृणाल ठाकुर ने बिपाशा पर किया था कमेंट, हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें

मृणाल के धनुष संग फैले हैं डेटिंग रूमर्स
"बिपाशा" पर किए कमेंट से जुड़े विवाद के बीच, मृणाल की पर्सनल लाइफ ने भी मीडिया का ध्यान खींचा है. साउथ स्टार धनुष संग उनके डेटिंग के रूमर्स खूब फैले हुए हैं. ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब धनुष को मृणाल की फिल्म "सन ऑफ़ सरदार 2" के प्रीमियर पर देखा गया. हालांकि ओनली कॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में, मृणाल ने क्लियर किया, "धनुष मेरे लिए बस एक अच्छे दोस्त हैं." उन्होंने धनुष की मौजूदगी के बारे में बताते हुए कहा, "धनुष 'सन ऑफ़ सरदार 2' इवेंट में शामिल हुए थे. किसी को भी इसे गलत नहीं समझना चाहिए. अजय देवगन ने उन्हें इनवाइट किया था."

ये भी पढ़ें- War 2: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म का तहलका, यूजर्स बोले- एटम बम है मूवी, 1000 करोड़ कमाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

21 की उम्र में ब्लॉकबस्टर डेब्यू, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से 2 बार की थी मुलाकात, किस्से ऋषि कपूर के
ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद संग पी थी चाय, जानें एक्टर के दिलचस्प किस्से
'मिर्जापुर द मूवी' डबल डिजिट में करेगी ओपनिंग! एडवांस बुकिंग में ही 12 करोड़ के हुई पार
'मिर्जापुर द मूवी' का एडवांस बुकिंग में गर्दा, रिलीज से पहले 12 करोड़ के हुई पार
'हनुमान अंश' ने थर्सडे को की बंपर कमाई, 'टॉक्सिक' का बुरा हाल, जानें- 'आवारापन 2' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने थर्सडे को की बंपर कमाई, 'टॉक्सिक' का हुआ बुरा हाल
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
राम मंदिर ट्रस्ट का बदलेगा कामकाज? नए CEO और ट्रेजरर ने समझाया सिस्टम
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
जय श्रीकृष्ण! जन्माष्टमी पर पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए क्या प्रार्थना की?
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, दासुन शनाका ने सबसे तेज सेंचुरी ठोक बनाया इतिहास
500 करोड़ में बनी 'टॉक्सिक' आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल, शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई 'टॉक्सिक', शॉकिंग है 9 दिनों का कलेक्शन
बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को धमकी- 'उलझने की कोशिश मत करना वरना...'
बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान को धमकी- 'उलझने की कोशिश मत करना वरना...'
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
GATE 2027- रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT-IISc में पढ़ाई और PSU में नौकरी का मौका
Embed widget