एक्सप्लोरर

शादी से पहले मलाइका अरोड़ा को इस एक्टर पर था क्रश, कमरे में लगा रखा था पोस्टर

Malaika Arora Crush: मलाइका अरोड़ा का शादी से पहले एक एक्टर पर क्रश था. वो उनके लिए इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने अपने कमरे में उनकी फोटो का पोस्टर लगाया हुआ था.

Malaika Arora Crush: मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. शादी के 19 साल बाद ये कपल अलग हो गया. मगर बेटे अरहान की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. अरबाज के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों ने अपना रिलेशनशिप साल 2019 में कंफर्म कर दिया था. मगर कुछ महीनों से इस कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि नहीं की है. मगर अरबाज और अर्जुन से पहले मलाइका का एक एक्टर पर क्रश था.

मलाइका इस एक्टर के पीछे इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने अपने कमरे में पोस्टर तक लगाए हुए थे. मलाइका ने इस बात का खुलासा खुद किया था.

चंकी पांडे पर था क्रश
मलाइका ने डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में अपने क्रश के बारे में खुलासा किया था. इस शो को मलाइका टैरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज करती थीं. शो में एक बार चंकी पांडे और नीलम कोठारी बतौर स्पेशल गेस्ट शो में आए थे. तब शो के होस्ट मनीष पॉल ने बताया था कि मलाइका चंकी की बहुत बड़ी फैन हैं. मलाइका ने कहा- मैंने ये किसी को नहीं बताया है, चंकी को इस बारे में पता है क्योंकि मैंने उन्हें ये बताया था. जब मैं बड़ी हो रही थी तब मेरे कमरे में टॉम क्रूज और चंकी पांडे पोस्टर अलमीरा में लगे हुए थे.

चंकी पांडे करते थे फ्लर्ट
मलाइका ने आगे कहा-मैं चंकी की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थी. मुझे अभी भी याद है कि मैं उनके जैसा हेयरस्टाइल पाने के लिए सैलून गई थी. साथ ही, मैं और मेरी छोटी बहन (अमृता अरोड़ा) रोजाना उनके घर पर ब्लैंक कॉल करते थे. हम फोन पर बस 'हाय चंकी' कहते थे, और वो भी फ़्लर्ट करते थे और जवाब मैं कहते थे - 'हां स्वीटी, यह स्वीटी कौन है', और हम बहुत खुश हो जाते थे. लेकिन, मुझे नेशनल टेलीविजन पर यह स्वीकार करना होगा कि मुझे चंकी पांडे पर सबसे बड़ा क्रश था.'

ये भी पढ़ें: 3 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, हाथ जोड़े हुए फैंस का शुक्रिया करते नजर आए एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget