एक्सप्लोरर

पढ़ाई के साथ ही बनीं एंटरप्रेन्योर, महेश बाबू की भतीजी अनुष्का रंजीत की सफलता की कहानी

फिल्मी परिवार से आने वाली अनुष्का रंजीत ने एक्टिंग से अलग राह चुनी. वह पढ़ाई के साथ अपना स्टार्टअप चला रही हैं और भविष्य में लॉ प्रोफेशनल बनना चाहती हैं.

अनुष्का, एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बेटी और तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की भतीजी हैं, ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग अपनी राह चुनी है. सिर्फ 22 साल की उम्र में ही उन्होंने पल्स क्रिएटिव कलेक्टिव नाम की स्टूडेंट-रन कंपनी की शुरुआत की, जो सेंट एंड्रयूज़ में स्थित है.

अपनी मेहनत से अनुष्का आज एक होनहार युवा एंटरप्रन्योर भविष्य की सफल लॉ प्रोफेशनल के रूप में पहचानी जा रही हैं. शिल्पा ने 1989 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और 90 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं.

शिल्पा, पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की छोटी बहन हैं, जिनकी शादी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से हुई है. परिवार का गहरा रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री से होने के बावजूद अनुश्का ने इससे अलग अपना रास्ता चुना है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anoushka (@anoushkaranjit)

अनुष्का की एजुकेशन जर्नी

अनुष्का रंजीत की पढ़ाई की शुरुआत दुबई के नॉर्थ लंदन कॉलेजिएट स्कूल से हुई, जहाँ उन्होंने 2017 से 2021 के बीच हाई स्कूल डिप्लोमा पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने अपनी लीडरशिप स्किल्स दिखाते हुए पॉलिटिक्स सोसाइटी और बाबेल मैगज़ीन की शुरुआत की.

साथ ही, वह स्कूल की चैरिटी कमेटी की सक्रिय सदस्य भी रहीं. साल 2020 में अनुश्का ने ऑक्सफोर्ड रॉयल अकादमी में ग्लोबल लीडरशिप समर कोर्स (पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस) किया. इसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज़ में इंटरनेशनल रिलेशंस और मॉडर्न हिस्ट्री में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई शुरू की. इसके अलावा, वह लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ से लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं.

कॉलेज में कंपनी की शुरुआत

अनुष्का रंजीत ने पढ़ाई के दौरान ही मार्च 2023 में पल्स क्रिएटिव कलेक्टिव की शुरुआत की. इसकी शुरुआत सेंट एंड्रयूज़ में छोटे-छोटे कम्युनिटी इवेंट्स से हुई, लेकिन बाद में ये बढ़कर रेडियो प्रोग्राम, मैगज़ीन और क्रिएटिव कामों का प्लेटफॉर्म बन गया.

सिर्फ 10 महीनों में कंपनी ने 8,000 पाउंड से ज्यादा का प्रॉफिट कमाया और 5 लोगों की टीम बढ़कर 7 डिपार्टमेंट्स में 65 लोग हो गई. इसके साथ ही अनुश्का यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज़ में स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव रहीं और नए छात्रों के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाई. उन्होंने इंटर्नशिप भी की है, जिनमें हैदराबाद की ग्रीनको ग्रुप में लीगल इंटर्नशिप और दुबई में वीएफएस ग्लोबल के साथ काम शामिल है.

फिल्मी दुनिया से दूर

हालांकि अनुष्का रंजीत के मन में कभी एक्टिंग का सपना था, लेकिन उन्होंने पढ़ाई और एंटरप्रेन्योरशिप को फिल्मों से ज़्यादा महत्व दिया. उनकी माँ शिल्पा शिरोडकर, जिन्होंने बेटी की परवरिश के लिए लंबे समय तक एक्टिंग से दूरी बनाई, अक्सर शिक्षा की अहमियत पर ज़ोर देती हैं.

उन्होंने एक इंटरव्यू (पिंकविला) में बताया था कि जहां उन्होंने खुद हाई स्कूल पूरा नहीं किया, वहीं उनके पति और बेटी ने कड़ी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी. फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद अनुष्का का अपने परिवार से गहरा रिश्ता है.

उन्हें अक्सर अपनी मौसी नम्रता शिरोडकर और कज़िन्स सितारा और गौतम घट्टामनेनी के साथ समय बिताते देखा जाता है. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स में फैशन और ट्रैवल का शौक साफ झलकता है, और उनकी स्टाइल व पर्सनैलिटी को खूब सराहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget