एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' को मधू ने क्यों ठुकराया? सालों बाद बताई बॉलीवुड से दूर होने की वजह

Madhoo On Leaving Bollywood: मधु को अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का ऑफर भी मिला लेकिन एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था. अब सालों बाद मधु ने बॉलीवुड से दूरी बनाने और बिग बी की फिल्म ठुकराने की वजह बताई है

Madhoo On Leaving Bollywood: एक्ट्रेस मधु ने साल 1991 में अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन 20 साल के बॉलीवुड करियर के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड से गायब हो गईं और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हो गईं. मधु को अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का ऑफर भी मिला लेकिन एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था. अब सालों बाद मधु ने बॉलीवुड से दूरी बनाने और बिग बी की फिल्म ठुकराने की वजह बताई है.

लेहरन रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में मधु ने कहा- '1997 तक, मैं असंतुष्ट महसूस करने लगी थी. मैं अब अपने काम को लेकर एक्साइटेड नहीं थी. साउथ में ऑथेंटिक, इमोशनल डायरेक्टर्स के साथ काम करने के बाद, उन प्रोजेक्ट्स में वापस लौटना अजीब लगा, जिनमें ईमानदारी की कमी थी. मैं सेट पर जाने से पहले उदास रहने लगी. जिस चीज की मुझे कभी सबसे ज्यादा चाहत थी, फिल्म सेट पर होना, उससे मुझे चिढ़ होने लगी थी.'

अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' को मधू ने क्यों ठुकराया? सालों बाद बताई बॉलीवुड से दूर होने की वजह

मधु ने क्यों ठुकराई अमिताभ बच्चन की फिल्म?
मधु ने आगे बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का ऑफर मिला था. तब एक्ट्रेस की शादी होने वाली थी और उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था. मधु ने बताया- 'ये मिस्टर बच्चन के साथ एक बड़ी फिल्म थी, जिसे बाद में सौंदर्या ने किया. मेरी शादी की तारीख तय हो गई थी और मैंने अपने सेकरेट्री से कहा कि मैं ये नहीं करना चाहती. उन्होंने मुझे दोबारा सोचने के लिए कहा, लेकिन मैं अड़ गई थी.'

अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम' को मधू ने क्यों ठुकराया? सालों बाद बताई बॉलीवुड से दूर होने की वजह

मधु को ऑफर हुई थी 'सूर्यवंशम' 
बता दें कि मधु को अमिताभ बच्चन की जिस फिल्म का ऑफर मिला था वो 'सूर्यवंशम' थी. 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और सौंदर्या साथ नजर आए थे. इसी साल मधु ने आनंद शाह से शादी रचाई थी जिससे उनके दो बच्चे कीया शाह और अमेया शाह हुए.

मधु का फिल्मी करियर
मधु के करियर की बात करें को उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया था. फूल और कांटे के अलावा वो रोजा, अल्लारी प्रियुडु, योद्धा और जेंटलमैन जैसी फिल्मों में नजर आईं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget