एक्सप्लोरर

AskSRK: ‘पठान’ को लेकर KRK ने शाहरुख खान से पूछा ऐसा सवाल, लेकिन मिला ऐसा जवाब कि हो जाएगी बोलती बंद

KRK On Shah Rukh Khan: AskSRK सेशन में केआरके (KRK) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से उनकी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सवाल पूछा है.

KRK On Pathaan: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ट्विटर पर अपने चाहने वालों के लिए AskSRK सेशन रखा, जहां पर उनके फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और SRK ने भी उन सभी सवालों का जवाब दिया. वहीं अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर मशहूर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) ने भी इस सेशन के दौरान शाहरुख से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ को लेकर एक सवाल किया.

क्या हिट होगी ‘पठान’?

शाहरुख खान से सवाल पूछते हुए केआरके ने एक ट्वीट किया और लिखा, “भाईजान शाहरुख खान, क्या आपको यकीन है कि आपकी फिल्म ‘पठान’ हिट होगी.” इस ट्वीट में आगे उन्होंने AskSRK हैशटैग का इस्तेमाल किया.

मिला ऐसा जवाब

केआरके के इस ट्वीट का शाहरुख खान ने तो जवाब नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस ने ऐसा जवाब दिया है, जिसे पढ़कर केआरके की बोलती बंद हो जाएगी. शाहरुख के एक फैन ने केआरके के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “सिर्फ हिट नहीं, ये ब्लॉकबस्टर होगी.” वहीं एक दूसरे ने लिखा, “हां हमें पूरा भरोसा है, बिल्कुल हिट होगी.” इतना ही नहीं शाहरुख के एक फैंस ने केआरके को तो यहां तक कह दिया कि, “पठान का टीजर देख आपको जलन हो रही है ना.” बहरहाल, इस ट्वीट के नीचे केआरके को लगातार इस तरह के जवाब मिल रहे हैं.

शाहरुख तो भाग गए- केआरके

अपने इस ट्वीट के बाद केआरके यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, “यार मैंने सवाल क्या पूछा लिया, SRK साहब तो भाग खड़े हुए. उन्होंने हां नहीं कहा, इसका मतलब उन्हें खुद भरोसा नहीं है कि ‘पठान’ हिट होगी.”

शाहरुख के फैंस ने केआरके को इस ट्वीट पर भी खूब खरी खोटी सुनाई. एक यूजर ने लिखा, “तुम्हें जवाब देने लायक नहीं समझते वो.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जवाब इसलिए नहीं दिया क्योंकि आपने हिट लिखा..ब्लॉकबस्टर नहीं, पठान तो ब्लॉकबस्टर है.”

गौरतलब है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘पठान’ (Pathaan) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसपर उनके चाहने वालों ने खूब प्यार बरसाया है. ये फिल्म 25 जनवरी 2023 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- फैन ने पूछा Salman Khan से जुड़ा सवाल, मगर Shah Rukh को क्यों बोलना पड़ा सॉरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget