एक्सप्लोरर

आखिर कौन हैं प‍िंकी ईरानी? जिसने Sukesh Chandrashekhar से करवाई जैकलीन और नोरा की मुलाकात

Jacqueline and Sukesh : बुधवार को 200 करोड़ की मनीलांड्रिंग मामले में जैकलीन और पिंकी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ हुई. तो आइए जानते हैं सुकेश और जैकलीन का संबंध क्या हैं और पिंकी है कौन..

Jacqueline and Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और पिकीं को महाठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा समन किया गया है. बुधवार को दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. मामला 200 करोड़ की मनीलांड्रिंग का मामला है जिसमें सुकेश शामिल हैं. तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस से पूछताछ के दौरान कौन कौन से सवाल पूछे गए और सुकेश और जैकलीन का संबंध क्या हैं और पिंकी है कौन... 

कौन हैं पिंकी 
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में 200 करोड़ की मनीलांड्रिंग में पिंकी पहली आरोपी हैं. सुकेश ने सबसे पहले पिकीं को ही बताया था कि उन्हें जैकलीन पसंद हैं. यहां कि सुकेश ने पिंकी से ये भी कहा था कि किसी भी तरह से वह जैकलीन से संपर्क करना चाहते हैं. बता दें सुकेश और जैकलीन 2021 में रिलेशनशिप में आए थे. उस वक्त सुकेश तिहाड़ जेल में थे. सुकेश ने वहीं से एक्ट्रेस को कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया था हालांकि जैकलीन ने उन्हें कोई रिप्लाई नहीं किया था. जब एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया तो सुकेश ने पिंकी से उनकी मदद करने को कहा. 

मेकअप आर्टिस्ट ने जैकलीन को सुकेश के लिए मनाया
जिसके बाद पिकीं ने जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुथाथिल से संपर्क किया था. पिंकी उससे मुंबई के जेडब्लू मेरियट होटल में मिलीं और सुकेश से भी बात करवाई. इस मुलाकात के बाद शान ने जैकलीन को सुकेश से बात करने के लिए मनाया. शान ने जैकलीन को कहा कि सुकेश काफी अच्छे परिवार से हैं. शान के मनाने के बाद जैकलीन मान गई. 

प‍िंकी को सुकेश ने ऑफर क‍िए थे 10 करोड़
जैकलीन से सुकेश का परिचय करवाने के लिए सुकेश ने पिंकी दो करोड़ रुपए ऑफर किये थे, साथ ही यह भी कहा था कि अगर वो उसके और जैकलीन के बीच के विवाद को दूर कर देगी तो उसे वो 10 करोड़ रुपए देगा. दरअसल, दोनों के बीच ये विवाद सुकेश के खिलाफ छपे एक आर्टिक्ल के कारण हुआ था. बताया जाता है कि बाद में इस आर्टिक्ल को हटाने के लिए भी दो तीन करोड़ रुपए खर्च किए गए.

एक्ट्रेस को पता था कौन है सुकेश
दिल्ली पुलिस जैकलीन से क्या सवाल पूछने वाली हैं पहले से ही उसकी एक लिस्ट तैयार कर चुकी थी. इस लिस्ट में एक्ट्रेस और सुकेश के रिलेशनशिप से जुड़े सवाल थे. सुकेश ने उन्हें कितने गिफ्ट दिए हैं और जैकलीन सुकेश से कितनी बार मिली हैं और फोन पर कितनी बार बात हुई हैं जैसे सवाल शामिल थे. हालांकि जैकलीन के लिए तैयार की गई सवालों की लिस्ट एक्ट्रेस नूरा फतेही से पूछे गए सवालों से अलग थी. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक एक्ट्रेस को पता था कि सुकेश चोर हैं यहां तक कि उनके पूरे परिवार को पता था बस उन्होंने इस बात को नजरअंदाज किया क्योंकि उन्हें आर्थिक फायदा हो रहा था.  

जैकलीन को सुकेश ने दिया करोड़ों का ग‍िफ्ट 
सुकेश ने जैकलीन को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 57 लाख का एक घोड़ा गिफ्ट किया था साथ ही घोड़े को रेसकोर्स में रखने के लिए 7 लाख रुपए की अदायगी भी की गई. सुकेश ने जैकलीन की बहन को अमेरिका में बीएमडब्लू कार खरीदने के लिए एक लाख 80 हजार डॉलर भेजे. जैकलीन के माता-पिता के लिए बहरीन में दो कारे खरीदने के लिए एक करोड़ 89 लाख रुपए भेजे. आस्ट्रेलिया में जैकलीन के भाई के लिए एक एसयूवी खरीदने के लिए 50 हजार अमेरिकी डॉलर भेजे. 

गौरतलब है इस केस की पहली आरोपी पिंकी ईरानी हैं और उन्हें 200 करोड़ के ठगी मामले में पिछले साल 9 दिसंबर 2021 को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया था. इस साल फरवरी में पिंकी को पटियाला हाउस कोर्ट से बेल मिल गई.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget