एक्सप्लोरर

‘किस किसको प्यार करूं’ का बनने जा रहा सीक्वल, चार बीवियों के चक्कर में फिर फंसेंगे कपिल शर्मा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का दूसरा पार्ट बनने वाला है. फिल्म का सीक्वल अनाउंस हो गया है और बहुत जल्द इसकी शूटिंग भी शुरू हो सकती है.

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ आज से करीब नौ साल पहले 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कपिल शर्मा की कॉमेडी और उनकी एक्टिंग को खूब प्यार मिला था. फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह कपिल शर्मा के करियर की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में एक हीरो और उसके साथ चार महिलाओं की लव स्टोरी को दिखाया गया था. इस फिल्म के जरिए डेविड धवन की फिल्मों को श्रद्धांजलि दी गई थी. अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. 

आने जा रहा किस किसको प्यार करूं का सीक्वल
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का दूसरा पार्ट आने जा रहा है. पोस्ट के जरिए पता चला है कि इस फिल्म में भी कपिल शर्मा और उनकी चारों पत्नियों की दिलचस्प कॉमेडी होने वाली है. हालांकि कहानी क्या होगी और फिल्म कब रिलीज होगी इस बात की तो अभी घोषणा नहीं हुई है. लेकिन अगर इस रिपोर्ट की माने तो यह तो तय है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. 

कब शुरू होगी शूटिंग
बता दें कि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के जरिए निर्माता रतन जैन और अब्बास मस्तान फिर से साथ आने वाले हैं. अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी इस सीक्वल में कपिल शर्मा फिर से अपनी कॉमेडी के जरिए सभी को हंसाते हुए नजर आने वाले हैं. खबर तो यह भी है कि इस फिल्म की फिल्मिंग इस साल के लास्ट तक शुरू हो जाएगी. इस फिल्म में अब्बास मस्तान अपनी क्रिएटिविटी के जरिए जान डालेंगे. वहीं कपिल शर्मा इस कॉमिक स्पेस में एंट्री के बाद काफी खुश हैं और उनको इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है. फिल्म की कास्टिंग पर अभी काम चल रहा है. 

कब रिलीज होगा सीक्वल
खबर है कि पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट में भी कपिल शर्मा के साथ कई सारी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. जब कास्टिंग पूरी हो जाएगी तो इस साल के लास्ट तक ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को लेकर किसी भी तरह का कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: ‘मैंने कई फिल्में मुफ्त में की हैं..’, ‘तंगलान’ स्टार चियान विक्रम ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Live Updates: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 9 बजे तक हुई 12 करोड़ के पार
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: आज 100 करोड़ के पार हो जाएगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: आज 100 करोड़ के पार होगी अजय देवगन की 'धमाल 4'? जानें- 9 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget